सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewelry stolen by businessman's son to buy a car, four accused arrested

Lucknow News: गाड़ी खरीदने के लिए कारोबारी के बेटे से चोरी कराए थे जेवर, चार आरोपी पकड़े गए

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen by businessman's son to buy a car, four accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के देवा रोड निवासी कारोबारी राजेश प्रसाद के नाबालिग बेटे को धमकाकर घर से जेवर चोरी कराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो किशोर भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से कुछ जेवर, एक लाख रुपये और मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने गाड़ी खरीदने के लिए घटना कराई थी।

राजेश के मुताबिक 20 मई को वह बाहर गए थे। एक जून को उनकी पत्नी ने अलमारी से जेवर गायब होने की सूचना दी। बेटे ने बताया कि पड़ोसी और उसके 13 वर्षीय बेटे ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया। डर के कारण उसने जेवर पड़ोसी को दे दिए। आरोपियों ने उसे नकली जेवर भी दिए थे। राजेश के लौटने पर पत्नी ने घटना बताई। छानबीन में पता चला कि जेवर मीना ज्वेलर्स में बेचे गए थे। सराफ ने बताया कि आरोपी किशोर ने जेवर बेचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी के बेटे से बात की तो उसने चोरी की वारदात में अपने मामा के भी शामिल होने की बात स्वीकार की। राजेश की तहरीर पर नौ जून को चिनहट थाने में पड़ोसी, उसके नाबालिग बेटे, उसके मामा और सराफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जांच के बाद रविवार को आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें राजेश के पड़ोसी का नाबालिग बेटा, एक अन्य किशोर और उनके दो साथी सुधांशु यादव व लकी यादव शामिल हैं। नामजद पड़ोसी, उसके एक रिश्तेदार और सराफ की भूमिका की जांच जारी है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जेवर बेचकर गाड़ी खरीदना चाहते थे। गाड़ी बुकिंग पर चलवाकर कमाई करने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed