{"_id":"6981a4e09fd7cb5a1c09fae8","slug":"joint-teams-of-nia-ats-and-stf-raided-barabanki-and-picked-up-young-man-from-hospital-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: NIA, ATS और STF की संयुक्त टीमों ने दी दबिश, अस्पताल से एक युवक को उठाया; चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: NIA, ATS और STF की संयुक्त टीमों ने दी दबिश, अस्पताल से एक युवक को उठाया; चर्चाओं का बाजार गर्म
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी में NIA, ATS और STF की संयुक्त टीमों ने दबिश दी। अस्पताल से एक युवक को उठाया गया है। कार्रवाई के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे एनआईए, एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने दबिश दी। यहां एक युवक को अस्पताल से हिरासत में लिया। इसके बाद उसके घर पर छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Trending Videos
सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल पहुंचीं। यहां से रामलखन को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि रामलखन अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल के लिए मौजूद था। उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद टीम बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव रामलखन के घर पहुंचीं। वहां गहन तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कई घंटों की जांच के बाद भी घर से कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध दस्तावेज बरामद नहीं होने की जानकारी मिली है। कार्रवाई से इलाके में रामलखन के कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लेकिन, एजेंसियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दबिश दी गई है। हालांकि, किस मामले में कार्रवाई हुई है? संदिग्ध की भूमिका क्या है? इसकी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है।
