{"_id":"69ac8d06992d75f4f80e896a","slug":"juice-and-mattress-shops-burnt-down-allegation-of-deliberate-arson-lucknow-news-c-13-knp1002-1633795-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जूस और गद्दे की दुकान जली \nसाजिशन आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जूस और गद्दे की दुकान जली साजिशन आग लगाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
जूस और गद्दे की दुकान से उठतीं लपटें व आग बुझाता दमकल कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में जूस और गद्दे की दुकानें जल गईं। पीड़ित ने दुकान पर रखी बर्फ को चाटने का वीडियो वायरल होने के कारण साजिशन अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
खरगापुर गांव के पूर्व प्रधान लुब्बू के जानकीपुरम विस्तार में मुलायम तिराहा स्थित प्लॉट पर बहराइच के जरवल निवासी महफूज की पिछले दस वर्षों से गन्ने का जूस और गद्दे की दुकान है। गद्दे की दुकान में बहन सिलाई का काम करती है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध हालात में उनकी दुकानों में आग लग गई। आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। घटना की जानकारी दमकल व पुलिस को दी गई। लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। तभी जूस की दुकान पर डीजल से भरा जनरेट धमाके के साथ फट गया।
धमाके से चटक गए खिड़कियों के शीशे
धमाके के कारण कई घरों व दुकानों की खिड़कियों में लगे शीशे चटक गए। एफएसओ बीकेटी दो गाड़ियों व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुकान में रखे गैस सिलिंडर बाहर निकाले। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। शनिवार सुबह एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
वीडियो वायरल होने पर दुकानदार बच्चे के साथ चला गया था घर
महफूज ने बताया कि दुकान पर आठ वर्षीय बच्चा रहता है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर जूस की दुकान पर रखी बर्फ को चाटते हुए उसका वीडियो वायरल हो गया था। इससे नाराज लोगों ने पुलिस से उन पर कार्रवाई की मांग भी की थी। लोगों की धमकी से डरकर वह और बच्चा उसी शाम घर चले गए थे। देर रात उन्हें दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। आग से उनका करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हो गया। दुकान मालिक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
Trending Videos