{"_id":"69ac893327abdb8162009c75","slug":"juice-seller-beaten-up-over-money-dispute-two-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1633436-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रुपयों के विवाद में जूस विक्रेता को पीटा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रुपयों के विवाद में जूस विक्रेता को पीटा, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी के गेट पर गन्ने के जूस की दुकान लगाने वाले रवि निषाद को रुपयों के विवाद में तीन युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। घायल रवि को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को रायबरेली रोड स्थित हैवतमऊ मवैया निवासी रवि के पिता राजू निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
राजू निषाद के मुताबिक चार मार्च को होली की शाम करीब 4:40 बजे कुलदीप, अजय कुमार और रोहित जूस पीने के बाद रुपये देने के बजाय झगड़ा करने लगे। तीनों ने रवि को दुकान से खींचकर लात-घूंसों से पीटा। भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रवि की हालत गंभीर है। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।
Trending Videos