लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में खेली जा रही प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एक तरफ काशी किंग्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बर्बरीक वाॅरियर्स को 19-18 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं गोरखपुर राउडीज और नोएडा ब्लास्टर्स ने भी अपने पहले लीग मैच में जीत हासिल की। काशी किंग्स और बर्बरीक वाॅरियर्स का मैच सबसे रोमांचक रहा। पहले हाफ में बर्बरीक वारियर्स ने 8-6 की बढ़त हासिल कर काशी पर दबाव बना लिया। दूसरे हाफ में काशी किंग्स ने अपनी रणनीति बदलते हुए काउंटर अटैक शुरू किया और 19-18 के स्कोर से मुकाबला जीत लिया। काशी किंग्स की जीत में स्टार खिलाड़ी अविनाश ने आठ गोल दागे। मनिकंदन और विमलेश ने भी 4-4 गोल दागे। बर्बरीक वारियर्स की ओर से हसीन खान ने 9 और अनुभव ने 6 गोल दागे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
लीग के दूसरे मैच में गोरखपुर राउडीज ने गाजियबाद पैंथर्स के विजय रथ को रोकते हुए 30-24 से जीत अपनी झोली में डाल ली। गोरखपुर की जीत के नायक रहे सुनील ने सर्वाधिक 11 गोल किए। वहीं मनीष त्रिपाठी ने आठ गोल दागे। गाजियाबाद की ओर से मोहित कुमार ने सबसे ज्यादा नौ गोल दागे।
लीग के तीसरे मैच में नोएडा ब्लास्टर्स ने संतुलित खेल दिखाते हुए मथुरा की टीम को 29-26 से पराजित किया। नोएडा की जीत में तौसीफ व मिंटू ने सात जबकि जगमीत ने चार गोल किए। मथुरा से रवि ने आठ व रोहिताश ने सात गोल के साथ पूरा प्रयास किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इससे पहले उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी के अलावा लीग के सीईओ डॉ. आनंदेश्वर पांडेय और संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पांडेय ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित यूपी हैंडबॉल लीग में भीड़ती गोरखपुर(बैगनी टी शर्ट ) व गाजियाब