सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KD Singh Babu XI became hockey champion

Lucknow News: केडी सिंह बाबू एकादश बना हॉकी चैंपियन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
KD Singh Babu XI became hockey champion
विजेता केडी सिंह बाबू एकादश की टीम
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू एकादश ने पेनाल्टी शूटआउट तक चले मुकाबले में रहमान एकादश को हराते हुए फजल-उर-रहमान मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता जीत ली। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। चंद्रभानु गुप्त मैदान में खेले गए फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दूसरे क्वार्टर से कुछ समय पहले रहमान एकादश को पेनाल्टी कार्नर मिला, जिसे आदर्श ने गोल में बदल दिया। एक गोल से पिछड़ने के बाद केडी सिंह बाबू एकादश ने हमलों की झड़ी लगा दी। खेल के 58वें मिनट में दाउद ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। परिणाम के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने 3-0 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर बाराबंकी के विधायक गौरव रावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मौके पर हॉकी ओलंपियन सैयद अली और सुजीत कुमार के अलावा इमरानुल हक, संजय तिवारी, खुर्शीद अहमद, गुरुतोष पांडेय, संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

विजेता केडी सिंह बाबू एकादश की टीम

विजेता केडी सिंह बाबू एकादश की टीम

विजेता केडी सिंह बाबू एकादश की टीम

विजेता केडी सिंह बाबू एकादश की टीम

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed