फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kennedy Bazaar will now be known as Atal Bihari Bazaar

Lucknow News: अब अटल बिहारी के नाम से जाना जाएगा कैनेडी बाजार

Wed, 26 Aug 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kennedy Bazaar will now be known as Atal Bihari Bazaar
लखनऊ। छावनी परिषद ने अपने क्षेत्र के पांच पुराने बाजारों के नाम अंग्रेजों से बदलकर भारतीय वीरों के नाम पर रख दिए हैं। इसके आदेश के साथ सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। यह बदलाव रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर ब्रिटिश युग के नामों की समीक्षा के बाद किया गया।
विज्ञापन

आरबीआई बाजार का नाम मंगल पांडेय बाजार और कैनेडी बाजार का नाम अब अटल बिहारी वाजपेयी बाजार हो गया है। आरए बाजार एकता बाजार के नाम से जाना जाएगा। बीसी बाजार का नया नाम ऊदा देवी बाजार हो गया है। लाल बाजार को मातादीन वाल्मीकि बाजार के रूप में पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि नाम बदलने का उद्देश्य गुलामी के प्रतीकों को हटाकर भारतीय इतिहास को सम्मान देना है। अब से सभी सरकारी विभागों, संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, पत्राचार और अभिलेखों में नए नामों का ही इस्तेमाल होगा। रक्षा मंत्रालय ने छावनी परिषदों को ऐसे नामों की समीक्षा करने का निर्देश दिया था। इस पहल से स्थानीय पहचान को भारतीय गौरव से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed