{"_id":"6a82272be9d5fa3fce02525d","slug":"la-martiniere-a-becomes-football-champion-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1878074-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ला-मार्टीनियर ए बना फुटबॉल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ला-मार्टीनियर ए बना फुटबॉल चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ला-मार्टीनियर ए ने आसान मुकाबले में सार्वजनिक विद्यालय हरदोई को 3-0 से हराते हुए मार्टिन कप स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली। ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए मुकाबले के नायक रसेल रहे, जिन्होंने दो गोल दागते हुए मेजबान टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मुकाबले के शुरुआत से ही ला-मार्टीनियर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया, जबकि सार्वजनिक विद्यालय के खिलाड़ी पूरे समय गेंद पर कब्जे के लिए संघर्षरत दिखे और मुकाबला गंवा बैठे। खेल के 12वें मिनट में रसेल ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए ला-मार्टीनियर कॉलेज को 1-0 से बढ़त दिलाई।
मध्यांतर से कुछ समय पहले रसेल एक बार फिर एक्शन में आए और उसने सार्वजनिक विद्यालय की रक्षापंक्ति को भेदते हुए लगातार दूसरा गोल किया। मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा। दूसरे हाफ में सार्वजनिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने लगातार कई मूव बनाए, लेकिन ला-मार्टीनियर कॉलेज की सजग रक्षापंक्ति के आगे उनकी एक भी नहीं चली। इस बीच ला-मार्टीनियर के अब्दुल समद ने तीसरा गोल किया।
विज्ञापन
यह गोल निर्णायक साबित हुआ। इस तरह ला-मार्टीनियर कॉलेज ने 3-0 से जीत दर्ज की और खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर रुद्र प्रताप सिंह सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, मनकीरत सिंह को डिफेंडर, जैनुल मिडफील्डर, रसेल ग्लेन को स्कोरर घोषित किया गया, जबकि अब्दुल अहद अली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। समापन पर मुख्य अतिथि ला-मार्टीनियर काॅलेज के प्रिंसिपल गैरी डाॅमनिक एवरेट ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।