{"_id":"6a6fae7ac32696c7b7005436","slug":"lda-to-issue-toll-free-number-for-complaints-lucknow-news-c-13-lko1070-1857332-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिकायत के लिए एलडीए जारी करेगा टोल फ्री नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिकायत के लिए एलडीए जारी करेगा टोल फ्री नंबर
विज्ञापन
एलडीए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंजीनियर और सुपरवाइजर के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एलडीए अब एक टोल फ्री नंबर भी जारी करेगा, जिस पर निर्माण कराने वाले प्रताड़ित करने और उगाही करने वालों की शिकायत कर सकेंगे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि नंबर जल्द ही जारी किया जाएगा। जो शिकायतें आएंगी, उनकी जांच होगी और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पकड़े गए इंजीनियर व सुपरवाइजर की संपत्ति की जांच के लिए शासन और विजिलेंस को पत्र भी लिखा गया है।
कई अन्य इंजीनियरों-सुपरवाइजरों पर भी नजर
वहीं, सूत्रों ने बताया कि अभी अधिकारिक तौर पर पकड़े गए इंजीनियर और सुपरवाइजर की ही संपत्ति की जांच कराई जा रही है, लेकिन अंदरूनी तौर पर अब विजिलेंस को अन्य इंजीनियरों और सुपरवाइजरों पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है। ऐसे में अब उन इंजीनियरों की गर्दन फंस सकती है, जिन्होंने अवैध निर्माण की काली कमाई से तमाम बेनामी संपत्तियां खड़ी की हैं। उन पर विशेष नजर रखी जाएगी जो प्रवर्तन में लंबे समय से तैनात हैं और हटाए जाने के बाद फिर जुगाड़ से आ जा रहे हैं।