{"_id":"5a8514d64f1c1b8e268ba2f3","slug":"leopard-attacked-on-a-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आबादी में जा घुसा तेंदुआ, युवक को किया जख्मी, पकड़ने पहुंची रेस्क्यू टीम पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी में जा घुसा तेंदुआ, युवक को किया जख्मी, पकड़ने पहुंची रेस्क्यू टीम पर भी हमला
Thu, 15 Feb 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Feb 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हमले में घायल कुलदीप और खेत में पड़े तेंदुए के पगचिह्न।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी लखनऊ में फिर से तेंदुए की दहशत फैल गई है। इस बार आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा गांव में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। सूचना के चार घंटे बाद तेंदुए को पकड़ने पहुंची लखनऊ जू की रैपिड रेस्क्यू टीम के दो मेंबर को भी तेंदुए ने जख्मी कर दिया है। इसके बाद तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में जा घुसा। वहीं, इस दहशत के कारण क्षेत्र के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर चार थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है।
बीते सप्ताह यहां देखा गया था तेंदुआ
2 of 6
leopard
- फोटो : amar ujala
औरंगाबाद खालसा निवासी कुलदीप (19) गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब अपने घर के सामने ही खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। कुलदीप के शोर मचाने पर उसकी मां कुंता देवी लाठी लेकर दौड़ीं। हांका लगाने पर तेंदुआ कुंता देवी के ऊपर से छलांग लगाकर कुछ दूरी पर सरसों के खेत में जा छिपा।
3 of 6
leopard
- फोटो : amar ujala
शोर सुनकर ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। खेत घेरकर तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं निकला। सूचना पर आशियाना थाने की पुलिस टीम पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए तीन और थाने पीजीआई, सरोजिनीनगर और कृष्णानगर की पुलिस भी बुला लगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
leopard
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों की सूचना पर लखनऊ जू की रैपिड रेस्क्यू टीम चार घंटे बाद मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर टीम तेंदुए को पकड़ने में लगी थी। इसी बीच तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत में घुसे रेस्क्यू टीम के दो मेंबर मोहम्मद आरिफ और बब्लू पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
leopard
- फोटो : amar ujala
टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह आबादी में जा घुसा, जिससे भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद सीओ सरोजिनीनगर लाल प्रताप ने कहा कि तेंदुए के हमले में कुलदीप के कंधे और पीठ पर जख्म हुआ है। कुंता देवी के खेत में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें खेत से दूर कर दिया गया है। टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।