फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LLB student hanged himself to death

Lucknow News: एलएलबी छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 21 Aug 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
LLB student hanged himself to death
लखनऊ। अलीगंज के नवीन गल्ला मंडी इलाके में रहने वाले एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र मोहित द्विवेदी (31) ने फंदा लगाकर जान दे दी। मोहित के भाई लवकुश ने बताया कि मोहित पढ़ाई के साथ ही घर का खर्च चलाने के लिए ऑनलाइन काम भी करता था। बृहस्पतिवार दोपहर लवकुश जब मोहित के कमरे में पहुंचे तो उन्हें मोहित पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मोहित को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। मोहित के परिवार में मां, भाई और बहन हैं। उनके पिता और छोटे भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed