फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the shot from one weapon misfired, he fired using the other

Lucknow News: एक असलहे से फायर मिस हुआ तो दूसरे से मार दी गोली

Fri, 21 Aug 2026 02:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
When the shot from one weapon misfired, he fired using the other
लखनऊ। गोमतीनगर के मिठाई वाले चौराहे के पास आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या करने वाला मानस पूरी योजना के साथ आया था। वह बैग में दो असलहे रखकर आया था। इनमें से एक असलहे से फायर मिस हुआ तो उसने दूसरे से गोली मार दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मानस दोपहर करीब 12 बजे ऑटो से बैंक पहुंचा। फिर उतरकर बैंक के बाहर पत्नी का इंतजार करने लगा। जैसे ही दिव्या सहयोगी के साथ कार से पहुंचीं और उतरकर बैंक की ओर जाने लगीं, मानस ने उन्हें दबोच लिया। बाल पकड़कर कार के बोनट पर उनका सिर दे मारा। दिव्या ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं रहीं।
विज्ञापन



सहयोगी मदद के लिए पहुंचे तो ताना असलहा
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि छानबीन में पता चला कि दिव्या का सहयोगी उनकी मदद के लिए बढ़ा तो मानस ने गोली मारने की धमकी देते हुए उस पर असलहा तान दिया। इस पर युवक बैंक की ओर भागा। इस बीच बैंक से दूसरा सहयोगी दिव्या की मदद के लिए दौड़ा, लेकिन मानस ने असलहा दिखाकर उसे भी धमका दिया। इसके बाद मानस ने सर्विस रोड पर बनी पुलिया पर दिव्या का सिर दे मारा। फिर असलहे से फायर किया लेकिन गोली नहीं चली। इस पर उसने वह असलहा बैग में डाला और दूसरा निकालकर दिव्या के सिर से सटाकर गोली मार दी। इससे अफरातफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मानस ऑटो में बैठकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed