{"_id":"5f0c138e8111361d833f6393","slug":"locust-swarm-attacked-in-barabanki-balrampur-and-shravasti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी, बलरामपुर व श्रावस्ती में टिड्डी दल का हमला, थाली व ढोल बजाकर पांच घंटे में पा सके छुटकारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी, बलरामपुर व श्रावस्ती में टिड्डी दल का हमला, थाली व ढोल बजाकर पांच घंटे में पा सके छुटकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Jul 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रतनापुर में टिड्डियों के हमले के दौरान लोग खासे परेशान हुए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अवध के बाराबंकी, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में रविवार को टिड्डी दल ने हमला बोल दिया। बाराबंकी में लखनऊ से लगी जिले की सीमा में रविवार दोपहर टिड्डी दल फसलों को चट कर गया। परेशान किसान शोर मचाने के साथ थाली, ढोल, सायरन बजाकर पांच घंटे बाद इस मुसीबत को भगा सके।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : amar ujala
कुछ घंटों के दौरान धान की नर्सरी, सब्जी व अन्य हरी फसलें चट कर टिड्डियों ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। बलरामपुर में भी टिड्डी दल ने कई गांवों की फसलों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
पहले से सतर्क प्रशासन और किसानों ने थाली पीटकर इनको नेपाल की तरफ खदेड़ दिया। टिड्डियों के हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। श्रावस्ती में सबसे पहले टिड्डी इकौना व गिलौला के खेतों व पेड़ों पर देखी गई।
ं
4 of 5
- फोटो : amar ujala
टिड्डियों को मारने में जुटा कृषि विभाग
टिड्डियों के प्रदेश में बढ़े प्रकोप पर कृषि विभाग का कहना है कि टिड्डी दल के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। रात में ये जहां-जहां रुकेंगे, वहां इन्हें खत्म करने का अभियान चलाया जाएगा। लखनऊ और बाराबंकी में कृषि निदेशक और अपर कृषि निदेशक, कृषि रक्षा की टीमों ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
टिड्डियों का दल गोंडा के गांवों में रुका था, जहां इन्हें शनिवार देर रात दवा छिड़ककर इन्हें मारा गया है। विभाग के मुताबिक टड्डी दल रविवार को लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा और आगरा में सक्रिय रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X