यूपी: पूरे प्रदेश में हुई जमकर बारिश, सोनभद्र और बरेली में बना रिकॉर्ड; इन 55 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी
Weather in UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मानसून में मजबूती देखने को मिल रही है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सोनभद्र और बरेली में 140 मिमी से अधिक पानी बरसा। राजधानी लखनऊ समेत दिल्ली से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बने नए कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून की सक्रियता बढ़ी है। सोमवार दोपहर तक सोनभद्र में सबसे अधिक 147.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बरेली में 141, प्रयागराज में 126, रायबरेली में 88.4, लखीमपुर खीरी में 84 और शाहजहांपुर में 80.2 मिमी बारिश हुई।
55 जिलों में भारी से अति भारी बारिश
मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को प्रदेश के 55 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है। विभाग के अनुसार दोबारा सक्रिय हुआ मानसून 20 अगस्त तक प्रदेश में बारिश कराता रहेगा।