सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 2,500 defaulters have had their connections disconnected; send bill receipts to these numbers; electr

Lucknow : ढाई हजार बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन, इन नंबरों पर भेजें जमा की बिल की रसीद; बिजली होगी चालू

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 13 Feb 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में बिजली बिल न चुकाने वाले 2500 बकायेदारों के कनेक्शन दो दिन में काट दिए गए। 5000 रुपये से अधिक बकाया वाले ईईएसएल मीटर उपभोक्ता कार्रवाई की जद में रहे। बिल जमा करने के बाद उपभोक्ताओं को निर्धारित नंबरों पर रसीद भेजनी होगी, तभी आपूर्ति बहाल की जाएगी।

Lucknow: 2,500 defaulters have had their connections disconnected; send bill receipts to these numbers; electr
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में शहर से लेकर गांव तक जो उपभोक्ता बिजली तो खूब जला रहे, मगर बिल नहीं भर रहे उनके लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। दो दिन बृहस्पतिवार व शुक्रवार को 2500 बकायेदारों के कनेक्शन काट करके बत्ती गुल कर दी गई। हालांकि, कनेक्शन कटने के बाद बकायेदारों ने बाकी बिल को जमा किया, मगर आसानी से बिजली चालू नहीं हो पा रही है।

Trending Videos


बकायेदारों की बिजली काटो मुहिम में 5000 रुपये से ज्यादा देनदारी के ईईएसएल मीटर वाले ही निशाने पर हैं। दो दिन के भीतर 1000 कनेक्शन जानकीपुरम, 300 गोमतीनगर, 200 लखनऊ सेंट्रल व 1000 अमौसी जोन में बकायेदारों की बिजली काटी गई। जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह, लखनऊ सेंट्रल के अधीक्षण अभियंता वाणिज्य मुकेश त्यागी ने संयुक्त रूप से बताया कि फरवरी से मार्च तक बकायदारों की बत्ती काटने की मुहिम चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां के उपभोक्ता इनको भेजे रसीद भेजकर करें कॉल 

  • गोसाईगंज, मोहनलालगंज, बिजनौर, आशियाना, उतरेठिया,नादरगंजः  9151913404
  • चंदरनगर, इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, दुबग्गा,एफसीआई, सरोसः  9151913405
  • काकोरी, मलिहाबाद, माल, रहीमाबाद, बसंतकुंज: 9151913406
  • इटौंजा, बीकेटी, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईएम रोड, फैजुल्लागंज : 8004915575
  • अहिबरनपुर, विकासनगर, पुरनिया, कपूरथला, जीएसआई, दाउद : 9415901372
  • नगर, विश्वविद्यालय, डालीगंज, निरालानगर, महानगर :             9415099246 

लखनऊ मध्य

हुसैनगंज, ऐशबाग, अपट्रान, नूरबाड़ी, राजाजीपुरम, विक्टोरिया :  9415901299
आजादनगर, राधाग्राम, बालाघाट, महताबबाग, नादान महल रोड : 9415901393
अमीनाबाद, रेजीडेंसी, जवाहर भवन, अर्जुनगंज, पाल तिराहा :  9415005797

 

गोमतीनगर जोन

गोमतीनगर, चिनहट, गोमतीनगर विस्तार, एचएएल, सेक्टर 14 व 25 9151912910
इंदिरानगर, कल्याणपुर, विभूतिखंड, विश्वासखंड, अमराई गांव 9151912904

नोट : उपभोक्ता इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र के हेल्पडेस्क पर जाकर रसीद देकर कटे कनेक्शन को जोड़ने का अनुरोध कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed