सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Mukhtar's shooter killed, Naseemuddin Siddiqui to join SP, threatens to bomb court

UP Big News: 'वंदे मातरम' पर सीएम योगी का बड़ा बयान, मुख्तार के शूटर की हत्या; सपाई होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 13 Feb 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Mukhtar's shooter killed, Naseemuddin Siddiqui to join SP, threatens to bomb court
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: Mukhtar's shooter killed, Naseemuddin Siddiqui to join SP, threatens to bomb court
पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मुख्तार अंसारी के गुर्गे की गोली मारकर हत्या

बाराबंकी में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत असैनी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी लखनऊ से बाराबंकी की ओर अपनी बलेनो कार से आ रहे थे।

जैसे ही उनकी कार असैनी मोड़ ब्रिज के ऊपर पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Mukhtar's shooter killed, Naseemuddin Siddiqui to join SP, threatens to bomb court
नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा ज्वाइन करेंगे। - फोटो : अमर उजाला।

सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

बीते दिनों कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल होंगे। उन्हें जल्द ही पार्टी की औपचारिक सदस्यता दी जाएगी। बीते दिनों उन्होंने पार्टी में खुद की उपेक्षा की बात कहते हुए कांग्रेस से किनारा किया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद इस बात की अटकलें लग रहीं थीं कि वह बसपा में शामिल हो सकते हैं। मालूम हो कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और पार्टी में उनका अच्छा रसूख था। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mukhtar's shooter killed, Naseemuddin Siddiqui to join SP, threatens to bomb court
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं। वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है। उन लोगों को वहीं जाना चाहिए जहां पर इसका विरोध होता है।

तुष्टिकरण की नीति के कारण सपा के लोग अयोध्या और मथुरा के विकास का विरोध करते हैं। इनके शासन काल में कावड़ यात्रा को रोका जाता था। हमने अयोध्या में दीपोत्सव मनाया सपा ने इसका विरोध किया। यूपी देश की आस्था का केंद्र है। सपा के लोग उत्तर प्रदेश को समझ हीं नहीं पाए हैं। विरासत के साथ विकास होना ही तो पुनर्जागरण है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mukhtar's shooter killed, Naseemuddin Siddiqui to join SP, threatens to bomb court
बम विस्फोट की धमकी पर अलर्ट। - फोटो : amar ujala

लखनऊ, अयोध्या व काशी समेत 19 कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी

यूपी में लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी समेत 19 जिलों की कचहरी में बम विस्फोट करने की धमकी भरे मेल से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया है। इस घटना के मद्देनजर पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कचहरी को वकीलों व वादकारियों से खाली कराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर  

UP Big News: Mukhtar's shooter killed, Naseemuddin Siddiqui to join SP, threatens to bomb court
छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में छात्रों का हंगामा

लखनऊ विश्वविद्यालय में यूजीसी के समर्थन में शुक्रवार को छात्रों ने हंगामा किया। अलग-अलग  छात्र संगठनों ने जोरदार हंगामा किया। छात्रों की कोशिश ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की थी। वो मार्च निकालते कि इससे पहले ही पुलिस ने छात्रों को घेर लिया। इस दौरान छात्र जमीन पर बैठ गए। पुलिस ने सभी को जबरन गाड़ी में बैठाया।

UP Big News: Mukhtar's shooter killed, Naseemuddin Siddiqui to join SP, threatens to bomb court
हाउस अरेस्ट किए गए सचिन सिरोही। - फोटो : अमर उजाला

सचिन सिरोही हाउस अरेस्ट, बोले-नहीं होने देंगे मुस्लिम से शादी

गंगानगर की युवती और लिसाड़ीगेट के साहिल उर्फ शाहवेज राणा की शादी को लेकर चल रहे विवाद का मामला थम नहीं रहा है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने मवाना रोड पैराडाइज मंडप में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे महापंचायत का ऐलान किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मंडप पर ताले लगा दिए। दोपहर 12 बजे से संगठन के कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए। उन्होंने ऐलान किया कि मंडप नहीं खोला, तो बाहर ही पंचायत का आयोजन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mukhtar's shooter killed, Naseemuddin Siddiqui to join SP, threatens to bomb court
रौंदते हुए निकल गई कार। - फोटो : amar ujala

CCTV में दिखा खौफनाक नजारा, पांच को रौंदते हुए निकल गई कार

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आधा दर्जन लोगों को कार से रौंदने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया, जिसमें एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि कार चालक उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा का रहने वाला गौरव सिंह (21) है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Mukhtar's shooter killed, Naseemuddin Siddiqui to join SP, threatens to bomb court
 Kanpur Panki Bank Dispute - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कानपुर बैंक विवाद,  ऋतु समझौता के लिए तैयार, आस्था एफआईआर पर अड़ीं

कानपुर में पनकी के निजी बैंक में दो महिला कर्मियों के बीच कहासुनी जातिवादी टिप्पणी में एक पक्ष समझौता तो दूसरा एफआईआर पर अड़ा है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था, जिसमें ऋतु त्रिपाठी आई थीं। उन्होंने पुलिस से कहा कि पहले आस्था सिंह माफी मांगें वह शिकायत वापस लेने के लिए तैयार हैं। वहीं, आस्था सिंह ने पुलिस से कहा कि उनके साथ अभद्रता हुई है। उनकी छवि धूमिल की गई। वह एफआईआर कराएंगी। पुलिस एक दो दिन में बैंक स्टाफ के बयान ले सकती है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का भी इंतजार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed