सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Accused of embezzling Rs 500, restaurant cashier hangs himself

Lucknow: 500 रुपये की हेराफेरी का आरोप, कैशियर ने लगाया फंदा, लिखा... बेईमानी का धब्बा लेकर नहीं जी सकता

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ के मड़ियांव में 500 रुपये की हेराफेरी पर रेस्टोरेंट के कैशियर ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि बेईमानी और चोरी का धब्बा लेकर जीवित नहीं रह सकता....।

Lucknow: Accused of embezzling Rs 500, restaurant cashier hangs himself
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पांच सौ रुपये की हेराफेरी के आरोप से आहत मड़ियांव के सीतापुर सड़क पर स्थित मूड बेकर्स एंड रेस्टोरेंट के हॉल में रविवार दोपहर कैशियर अंशु कश्यप (24) ने चादर से फंदा लगा लिया। हरिओम नगर निवासी अंशु ने खुदकुशी से पहले घरवालों और दोस्तों को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था। घरवालों ने रेस्टेरेंट मालिक खदरी निवासी मनु अवस्थी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने मनु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

Trending Videos


अंशु के बड़े भाई आशीष कश्यप ने बताया कि बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे भाई रेस्टोरेंट गए थे। दोपहर करीब 12:25 बजे भाई ने उनके और दोस्तों के मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा। वह भागते हुए रेस्टोरेंट पहुंचे। आरोप है कि जब उन्होंने भाई अंशु के बारे में पूछताछ की तो रेस्टोरेंट प्रबंधन ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। वह जबरदस्ती रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर बने हॉल में पहुंचे तो वहां अंशु लटके हुए मिले। उनके पैर जमीन को छू रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी को बड़ा तोहफा, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण देगा केंद्र

ये भी पढ़ें - यूपी के 75 जिलों में खुलेगा एक-एक महिला छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी हॉस्टल सुविधा, नहीं छोड़नी पड़ेगी पढ़ाई


थाने पर घरवालों ने किया प्रदर्शन
आशीष की तहरीर पर मड़ियांव पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक पर केस तो दर्ज किया, मगर उसका नाम नहीं लिखा। इस बात की जानकारी होने पर सपा नेता पूजा शुक्ला, आशीष व अंशु के दोस्त मड़ियांवथाने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद एसीपी अलीगंज सुरेंद्र शर्मा के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि एफआईआर में मनु अवस्थी का नाम जोड़ते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे में रोते दिखा था अंशु

अंशु ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं ईमानदार हूं। पांच सौ रुपये का हिसाब देने में अपनी गलती छिपाने के लिए मैंने झूठ बोला था। अब मैं मालिक की नजरों में गलत साबित हो चुका हूं। मैं बेईमानी और चोरी का धब्बा लेकर जीवित नहीं रह सकता....। पुलिस ने जब हॉल में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें अंशु रोते हुए एक कागज पर कुछ लिखता हुआ नजर आया। फिर वह दूसरे हॉल में गया और फंदा लगा लिया। पुलिस ने बताया कि हॉल किसी फंक्शन के समय ही खोला जाता था। वहां कैमरे काम नहीं कर रहे थे। पूछताछ में मनु ने बताया कि अंशु ने हिसाब के 500 रुपये चोरी किए थे। दूसरे कैशियर हेमंत ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी। इसपर उन्होंने अंशु से पूछताछ की और सुधरने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed