{"_id":"697f4a0ae29c41e983063c8c","slug":"lucknow-madrasa-caught-fire-150-children-escaped-and-the-fire-was-brought-under-control-by-two-fire-engines-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मदरसे में लगी आग, 150 बच्चों ने भागकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मदरसे में लगी आग, 150 बच्चों ने भागकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से पाया काबू
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
ठाकुरगंज स्थित एक मदरसे में रविवार दोपहर आग लग जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में कमरे में रखे चार तखत, बिस्तर व अन्य सामान जल कर राख हो गए हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ के ठाकुरगंज के जरनैलगंज स्थित दारुल उलूम मदरसे में रविवार दोपहर आग लग गई। समय रहते मदरसे में मौजूद करीब 150 बच्चों ने भाग कर जान बचा ली। दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।
Trending Videos
मदरसे की पहली मंजिल पर बने कमरे से लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे आग की लपटें और धुआं निकलते देखा। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों का शोर सुन मदरसे में रह रहे बच्चे भाग कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा संचालक ने पुलिस और दमकल को घटना की जानकारी दी। कुछ ही मिनट में एफएसओ चौक दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
एफएसओ के मुताबिक आग कैसे लगी इस बात की जांच की जा रही है। हादसे में कमरे में रखे चार तखत, बिस्तर व अन्य सामान जल कर राख हो गए हैं।
