Lucknow: गुस्सैल गाय ने लड़की को दौड़ाकर किया हमला, वीडियो आया सामने...नगर निगम ने कराई एफआईआर
लखनऊ के चौपटिया इलाके में गुस्सैल गाय के हमले से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम हरकत में आया।
विस्तार
लखनऊ में खुले में छोड़े गए पशुओं की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आई है। मंगलवार को चौपटिया क्षेत्र में एक गुस्सैल गाय के एक बच्ची पर किए गए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह एक फरवरी का बताया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम की ओर से और गाय पालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सआदतगंज थाना में तहरीर दी गई। इसके अलावा इलाके में हिंसक गाय सहित पांच पशु पकड़े गए।
बच्ची पर गाय के हमले का जो वीडिया सामने आया है वह सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ है। यह चौपटिया इलाके का है। जहां पर करीब 12 साल की एक बच्ची रिद्धिमा को गाय दौड़ाते दिख रही है। बच्ची बचने के लिए भाग रही है। तभी बच्ची कुछ दूर जाकर गिर गई और गाय उसे सींगों से मार कर पैरों से कुचलने लगी।
बच्ची की चीख-पुकार सुन कर स्थानीय लोगों ने शोर मचा कर और ईंट- गुम्मे चला कर उसे भगाया। इसी दौरान बच्ची सड़क पर खड़ी दो कारों के बीच छिप गई लेकिन गाय ने पलट कर दोबारा उस पर हमला कर दिया। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह गाय को भगा कर बच्ची की जान बचाई। हमले में बच्ची को गंभीर चोट आई।
पशुपालक पर लगा गैर इरादतन हमले में आरोप
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद मौके पर टीम को भेजा गया। वहां से हिंसक गाय सहित पांच गाय और कए बछिया को पकड़कर ऐशबाग स्थित कांजी हाउस में सुरक्षित बंद किया गया।
जांच में पता चला कि जिस गाय ने बच्ची पर हमला किया वह मुन्ना घोसी की है। इस मामले में मुन्ना व गायों को खुला छोड़ने वाले राजू, छोटे भईया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सआदतगंज थाने में गैर इरादतन का प्रयास और दूध दुहने के बाद गायों को छुट्टा छोड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए सआदतगंज थाना में तहरीर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
