{"_id":"6982083dfd035af6fc0758f1","slug":"lucknow-an-eighth-grade-student-stopped-going-to-school-after-receiving-death-and-kidnapping-threats-he-ha-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: हत्या-अपहरण की धमकी पर आठवीं के छात्र ने स्कूल जाना छोड़ा...पुलिस को सौंपी वीडियो रिकॉर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: हत्या-अपहरण की धमकी पर आठवीं के छात्र ने स्कूल जाना छोड़ा...पुलिस को सौंपी वीडियो रिकॉर्डिंग
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ के दुबग्गा इलाके में आठवीं के छात्र को हत्या और अपहरण की धमकी मिलने से दहशत फैल गई है। डर के कारण छात्र ने स्कूल जाना छोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
दुबग्गा इलाके में किसान नेता के भतीजे को जान से मारने और स्कूल के बाहर से अगवा करने की धमकी दी गई। इससे डरे आठवीं के छात्र ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। मामले की शिकायत पर दुबग्गा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। छदुईय्या खेड़ा निवासी किसान नेता मो. कैफ ने बताया कि 24 जनवरी की रात सीतापुर रोड बाईपास स्थित ग्लोब कैफे पर उनके भाई सूफियान अहमद पर जान से मारने की नीयत से हमला हुआ था। उसे गंभीर चोटें आईं, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जा चुकी है।
Trending Videos
कैफ का आरोप है कि रिहान गाजी साथी कमला गाजी और प्रधान व अन्य के साथ मिलकर उनके नाबालिग भतीजे को अगवा कर बंधक बनाने की धमकियां दे रहे हैं। इसकी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें आरोपी थाने के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। कैफ का कहना है कि धमकियों से उनका भतीजा डरा हुआ है। वह खाना-पीना तक छोड़ चुका है। परिवार भी दहशत में है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
