सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Bakrid holiday on May 28; traffic arrangements in the city will be largely changed due to Namaz

लखनऊ: बकरीद आज, नमाज के चलते बड़े पैमाने पर बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए बदलाव

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 May 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Bakrid in Lucknow: बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। इस मौके पर होने वाली नमाज को देखते हुए बड़े पैमाने पर शहर में डायवर्जन रहेगा। 

Lucknow: Bakrid holiday on May 28; traffic arrangements in the city will be largely changed due to Namaz
लखनऊ की कई मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 ईद-उल-अहजा (बकरीद) के अवसर पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से पुराने लखनऊ समेत आसपास के इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और शव वाहनों को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है।


यहां रहेगा डायवर्जन
- सीतापुर रोड की ओर से डालीगंज क्रॉसिंग तिराहे की तरफ से कोई भी वाहन पक्के पुल की ओर नहीं जाएगा। रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर आठ निरालानगर से आईटी की ओर से वाहन जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पक्का पुल खदरा साइड तिराहे से वाहन पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर जाना पड़ेगा।
- हरदोई मार्ग, बालागंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन और सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगी। ये कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जाएंगी।
विज्ञापन

- कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रॉस चौराहा, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क, नया पुल होकर जाना होगा।
- नींबू पार्क चौराहे की तरफ से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जा सकेंगे।
- नींबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाले वाहन रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा होकर जाना होगा।
- चौक चौराहे की ओर से नींबू पार्क चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रॉस चौराहा होकर जा सकेंगे।

इन रास्तों से नहीं जा सकेंगे वाहन
- मेडिकल क्रॉस चौराहे की ओर से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की ओर से वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाना होगा।
- शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, इक्का टांगा से दाएं नदवा बंधा होते हुए हनुमान सेतु तिराहे से आईटी चौराहा होकर जा सकेंगे।
- डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें और अन्य वाहन पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज, सिटी बसें पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगी।
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें मवैया ओवरब्रिज, लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर जाना होगा।
- मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में शामिल होने वालों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे।

यहां रहेगी नो एंट्री
- बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त अन्य किसी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
- लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त अन्य कोई वाहन नहीं जाएगा।
- नाका से ऐशबाग की ओर नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त अन्य कोई वाहन नहीं जाएगा।
- यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहन नहीं जाएगा।
- यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर आने वाले वाहन (नमाज में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) नहीं जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल चौराहे से वाहन नक्खास, यहियागंज नहीं जा सकेंगे। इन्हें नाका, मेडिकल कॉलेज होकर जाना होगा।
- ऐशबाग पुल के नीचे नाका की ओर से आने वाले वाहन ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे।














 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed