सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Body of teenage domestic worker found hanging, familymen protest

Lucknow: फंदे में लटका मिला घरेलू काम करने वाली किशोरी का शव, दुष्कर्म के विरोध में हत्या का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 09 Mar 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार

घटना के विरोध में परिजनों ने बालागंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मकान मालिक के बेटे को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी का पूरा परिवार घ्ज्ञर में मौजूद था।

Lucknow: Body of teenage domestic worker found hanging, familymen protest
घटना के विरोध में लोगों ने बालागंज चौराहे पर जाम लगा दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बालागंज रेलवे कॉलोनी में घरेलू काम करने वाली 14 वर्षीय किशोरी का शव रविवार को फंदे से लटका मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के विरोध में किशोरी की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को मायापुरम और बालागंज इलाके में सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मकान मालिक के बेटे को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग आया है। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाई है और उसे परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 किशोरी मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली थी। किशोरी के पिता के अनुसार, वह परिवार के साथ इलाके में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बेटी बीते एक वर्ष से बालागंज की रेलवे कॉलोनी में रहने वाले बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर्ड बुजुर्ग के मकान में रहकर घरेलू काम करती थी। होली के मौके पर वह दो दिन के लिए घर आई थी। होली के बाद वह वापस काम पर चली गई। रविवार दोपहर बुजुर्ग की पत्नी ने फोन कर बताया कि किशोरी ने फंदा लगा लिया है। परिजन जब वहां पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 ये भी पढ़ें - वर्ल्ड कप जीत पर देर रात चलता रहा जश्न, आतिशबाजी करने के साथ उड़ाया अबीर-गुलाल, तस्वीरें para_count-2
para_count-3
para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 ये भी पढ़ें - अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के कारण संकट: संभल कर खर्च करें गैस, अब 25 दिन पर मिलेगा सिलिंडर
para_count-3
para_count-4
para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 बुजुर्ग की पत्नी ने बताया कि उन्होंने रविवार दोपहर किशोरी से ऊपर वाले कमरे में जाकर काम करने के लिए कहा था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने बेटे को ऊपर के कमरे में जाकर देखने के लिए कहा। वह जब वहां पहुंचा तो उसने किशोरी को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को ट्राॅमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि बेटी के गले और पैर में चोट के निशान हैं। para_count-4
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 प्रदर्शन कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 शाम को पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन किशोरी का शव मायापुरम लेकर पहुंचे और सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घरवालों ने मकान मालिक के बेटे पर किशोरी के साथ गलत काम करने के विरोध में हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर भी शिकायत के बावजूद रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाया। इसके बाद नाराज लोग किशोरी का शव लेकर बालागंज चौराहे पहुंच गए और चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दाैरान यातायात ठप हो गया। पुलिस ने परिजनों की मांग पर मकान मालिक के बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। para_count-5
para_count-6 para_count-6 para_count-6
para_count-6 para_count-6 para_count-6 घटना के समय आरोपी का पूरा परिवार घर में मौजूद था: इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चाैहान ने बताया कि आरोपी नगरीय निकाय निदेशालय में डाटा मैनेजर है। उसके पिता को ब्रेन हैमरेज और मां को कैंसर है। घटना के वक्त सभी घर में माैजूद थे।

para_count-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed