सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: मौसम में धुंध ने बिगाड़ा विमानों का संचालन, हैदराबाद से आई फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विज्ञापन

Trending Videos
para_count-0
मौसम में धुंध ने बिगाड़ा विमानों का संचालन, हैदराबाद से आई फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट para_count-0
para_count-0
para_count-0 माई सिटी रिपोर्टर para_count-0
para_count-0 लखनऊ। बुधवार सुबह राजधानी में अचानक भयानक धुंध छा जाने के कारण विमानों के संचालन में दिक्कत पैदा हो गई। इसकी वजह से हैदराबाद से सुबह लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की एक उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी और उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। जबकि धुंध के कारण सुबह के समय लखनऊ से जाने वाली कई उड़ाने घंटों देरी से रवाना हो सकी। वहीं ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण खाड़ी देशों को आने जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी रद्द कर दी गईं। बताते चलें कि राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह अचानक भयानक धुंध छा गई। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इस धुंध की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर दृश्यता कम हो गई। जिसके कारण हैदराबाद से सुबह 8:05 बजे लखनऊ पहुंची इंडिगो की उड़ान (6ई 608) लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। लो विजिबिलिटी के कारण एटीसी से विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। बाद में उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं भयानक धुंध छा जाने के कारण सुबह 6:10 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2108) करीब 1 घंटा देरी से और सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) 9:05 बजे रवाना हुई। इसी तरह लखनऊ से सुबह 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 325) सवा घंटे बाद 10 बजे उड़ान भर सकी। उधर ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण अबूधाबी से सुबह 6:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (6ई 1416) को रद्द कर दिया गया। इसी तरह शारजाह से सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1424) रद्द कर दी गई। इसके अलावा दम्माम से शाम 8 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6 ई 98) भी रद्द हुई। जबकि लखनऊ से शाम को 8:35 बजे अबूधाबी जाने वाली इंडिगो की (उड़ान 6ई 1415) रद्द कर दी गई। इसी तरह रात 9 बजे दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 97) और रात 10 बजे शारजाह जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1423) भी रद्द कर दी गई।
para_count-0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed