{"_id":"69b1303a940667c479011a6b","slug":"video-video-bra-kausal-canava-kaha-shayara-kaha-takhataya-ta-kaha-nabra-val-chhataraya-ka-jarae-vatara-ka-thaya-sathasha-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बार काउंसिल चुनाव: कहीं शायरी, कहीं तख्तियां तो कहीं नंबर वाली छतरियां के जरिए वोटरों को दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बार काउंसिल चुनाव: कहीं शायरी, कहीं तख्तियां तो कहीं नंबर वाली छतरियां के जरिए वोटरों को दिया संदेश
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के तहत बुधवार को हाईकोर्ट परिसर में मतदान जारी रहा। अंदर मतदान केंद्रों पर अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे, जबकि बाहर गेट के आसपास प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते दिखाई दिए।
किसी प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं को रिझाने के लिए शेरो-शायरी का सहारा लिया। वहीं, कुछ प्रत्याशी के समर्थक मतदाताओं के बीच घूम-घूमकर अपने प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न याद दिलाते नजर आए। कई प्रत्याशियों के समर्थक गेट के बाहर अपने उम्मीदवार का नाम और फोटो लगी तख्तियां हाथ में लेकर खड़े रहे, ताकि मतदान के लिए पहुंच रहे अधिवक्ताओं का ध्यान उनकी ओर जाए।
इसी बीच एक प्रत्याशी के समर्थक अलग ही अंदाज में नजर आए। वे धूप से बचने के लिए ऐसी छतरियां लगाए हुए थे, जिन पर अपने प्रत्याशी का नंबर लिखा हुआ था। छतरी के जरिए भी मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जा रही थी।
कुल मिलाकर मतदान के दौरान हाईकोर्ट परिसर के बाहर चुनावी माहौल देखने को मिला, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ता मतदाताओं के दिल में जगह बनाने और अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने की कोशिश करते रहे। मतदाता अधिवक्ताओं में भी काफी जोश नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।