{"_id":"69b16bf5f5b462f8740014ba","slug":"up-news-rahul-gandhi-will-arrive-tomorrow-on-a-two-day-visit-to-rae-bareli-and-amethi-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रायबरेली व अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रायबरेली व अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक में लेंगे हिस्सा
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी/रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर 12 व 13 मार्च को अमेठी और रायबरेली में होंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
- फोटो : X-Rahul Gandhi
विज्ञापन
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी का अमेठी-रायबरेली संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा 12 और 13 मार्च को प्रस्तावित है। 13 मार्च को अमेठी में कार्यकर्ताओं की बैठक में वह शामिल होंगे, उसके बाद दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. योगेंद्र मिश्र के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। स्थानीय कांग्रेसी उनके आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं।
Trending Videos
कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष 12 मार्च को फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे रायबरेली जाकर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक के उपरांत वह रात में भुएमऊ गेस्ट हाउस में रुकेंगे। इस दौरान राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विस्तार से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गड्ढे के झटके से लौटी सांसें, शंकराचार्य बोले- अब तो पोल खुल गई; हरीश को इच्छा मृत्यु की मंजूरी
ये भी पढ़ें - गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद: शंकराचार्य बोले- हमें कांशीराम जैसे समर्पण की आवश्यकता
13 मार्च की सुबह गेस्ट हाउस में राहुल गांधी जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे अमेठी के तिलोई विधानसभा के बहादुरपुर में नैना रिजॉर्ट पहुंचकर अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद वह अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. योगेंद्र मिश्रा के निवास पर उनकी तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित अमेठी व रायबरेली के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।