सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SP workers furious over increased gas cylinder prices

Amethi News: गैस सिलिंडर के बढ़े दाम पर भड़के सपाई

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
SP workers furious over increased gas cylinder prices
गौरीगंज शहर ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने जाते महिला।
विज्ञापन
अमेठी। घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर रसोई गैस की कीमत कम करने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी आशीष सिंह को सौंपा।
Trending Videos


जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में रिक्शे पर गैस सिलिंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील परिसर पहुंचीं। वहां सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोई का खर्च संभालना कठिन होता जा रहा है। परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। इस दौरान अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ भी नारे लगाए गए। प्रदर्शन के समय सीमा वर्मा, प्रतिभा यादव, वकील खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed