सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager killed, three injured in road accident

Amethi News: सड़क हादसे में किशोर की मौत, तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed, three injured in road accident
विज्ञापन
जगदीशपुर। जामो रोड पर जगदीशपुर गांव के मोड़ पर मंगलवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत हो गई। हादसे में वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद किशोर के परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हारीपुर गांव निवासी अजय (16) गांव के हसनैन (19) के साथ बाइक पर निकला था। जगदीशपुर गांव के मोड़ के पास भूलीनगर निवासी नकछेद (65) सड़क पार कर रहे थे।
Trending Videos


ठीक उसी समय मोहब्बतपुर गांव निवासी नीरज (18) दूसरी बाइक से उस रास्ते से गुजर रहा था। पास से गुजर रहे वाहन से बचने के प्रयास में नीरज की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक पहले सड़क पार कर रहे नकछेद से टकराई, उसके बाद सामने से आ रही अजय की बाइक से भिड़ गई। टक्कर लगते ही चारों लोग सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। डॉक्टर ने नीरज काे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। नकछेद, हसनैन और अजय की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया। इलाज के दौरान लखनऊ में अजय की मौत हो गई।

बेटे की मौत से पिता विमल उर्फ खदेड़ू और मां मंजू बदहवास हैं। बहनें अंजली व शिवानी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में घायल अजय की मौत की सूचना मिली है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed