{"_id":"69b0699522bcb14028090ef8","slug":"demand-for-gas-cylinders-surges-leading-to-queues-at-agencies-amethi-news-c-96-1-ame1002-160569-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गैस सिलिंडर की मांग बढ़ी, एजेंसियों पर लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गैस सिलिंडर की मांग बढ़ी, एजेंसियों पर लगी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमेठी शहर स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के खड़े उपभोक्ता।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच घरेलू एलपीजी सिलिंडर की मांग अचानक बढ़ गई है, जबकि उतनी खपत नहीं है। आपूर्ति में किल्लत की आशंका में उपभोक्ता समय से पहले ही गैस सिलिंडर रिफिल कराने लगे हैं। मंगलवार सुबह से गौरीगंज शहर समेत ग्रामीण अंचल की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें दिखीं। सामान्य दिनों की तुलना में मांग अधिक रहने के कारण कई एजेंसियों पर स्टॉक समाप्त हो गया।
एजेंसी संचालकों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में बुकिंग में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अब हर एजेंसी पर सिलिंडर की औसतन 40 से 50 अतिरिक्त बुकिंग प्रतिदिन हो रही हैं। कई उपभोक्ता निर्धारित समय से पहले ही सिलिंडर भराने पहुंच रहे हैं। अचानक बढ़ी मांग के कारण वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
जिले में सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 10 हजार सिलिंडर की मांग रहती है। मौजूदा समय में यह संख्या बढ़कर लगभग 19 हजार तक पहुंच गई है। मांग बढ़ने के कारण कुछ एजेंसियों पर स्टॉक तेजी से कम हो रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि नियमित आपूर्ति बनी हुई है। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
मोबाइल संदेश व ओटीपी न मिलने से बढ़ी परेशानी
ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली में तकनीकी समस्या भी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग दर्ज होने के बाद मोबाइल पर ओटीपी नहीं मिल रही है। डिलीवरी के समय डीएसी (डिलीवरी एथेंटिकेशन कोड) भी मोबाइल पर नहीं आ रहा है। इस कारण सिलिंडर प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है। मोबाइल पर मेसेज और ओटीपी न मिलने पर वितरण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
जिले में गैस एजेंसियों की स्थिति
कुल गैस उपभोक्ता : 5,17,625
उज्ज्वला योजना लाभार्थी : 3,02,587
सामान्य श्रेणी उपभोक्ता : 2,15,038
इंडियन ऑयल एजेंसियां : 18
भारत पेट्रोलियम एजेंसियां : 11
हिंदुस्तान पेट्रोलियम एजेंसियां : 3
घरेलू सिलिंडर का वर्तमान मूल्य : 976 रुपये।
गैस एजेंसियों पर भीड़, उपभोक्ता लाइन में परेशान
गौरीगंज शहर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी पर मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। राम शिरोमणि ने बताया कि वह चार दिन से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार सुबह से लाइन में लगे हैं, फिर भी अभी तक सिलिंडर नहीं मिल पाया। दोपहर 12:20 बजे गौरीगंज की भारत गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ रही। एजेंसी संचालक विजय किशोर तिवारी ने बताया कि सिलिंडर की कोई कमी नहीं है, सभी उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जा रही है।
सिलेंडर की बढ़ी मांग से एजेंसियों पर दबाव
बाजारशुकुल के फुंदनपुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर सुबह करीब 11:00 बजे उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। एजेंसी पर 306 घरेलू गैस सिलिंडर पहुंचे थे। भीड़ ज्यादा होने के चलते कुछ ही देर में सभी सिलिंडर वितरित कर दिए गए। महोना स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर करीब 11:30 बजे भी स्टाक नहीं था। यहां शनिवार से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं।
डीएसी कोड न आने से वितरण में दिक्कत
संग्रामपुर। शिवा शिखर इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार सुबह 10 बजे भीड़ लगी गई। बुकिंग के बाद भी डीएसी कोड न आने से कई लोग एजेंसी पर घंटों इंतजार करते रहे। उपभोक्ता त्रिभुवननाथ, गुड़िया, सुनीता देवी और सत्यम ने बताया कि सुबह से एजेंसी पर बैठे हैं, लेकिन दोपहर तक डीएसी कोड नहीं आया, जिससे सिलिंडर नहीं मिल सका। एजेंसी प्रबंधक शिवा सिंह ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं, लेकिन डीएसी कोड न आने से वितरण प्रभावित हो रहा है। पहले रोज करीब 250 से 300 सिलिंडर की बिक्री होती थी, जबकि इन दिनों करीब 50 सिलिंडर ही वितरित हो पा रहे हैं।
सिलिंडर लेने पहुंचे लोग, घंटों करना पड़ा इंतजार
अमेठी। शहर के दुर्गापुर रोड स्थित प्रकाश गैस गोदाम पर मंगलवार को सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे तक एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतार दिखाई दी। रामगढ़ के सत्येंद्र यादव ने बताया कि आठ मार्च को बुकिंग कराने के बाद भी अभी तक सिलिंडर नहीं मिल पाया है। एजेंसी पर आने पर हर बार गैस की गाड़ी आने की बात कही जाती है, लेकिन बाद में बताया जाता है कि सिलिंडर खत्म हो गए। सतीश कुमार ने बताया कि वह 14 किलोमीटर दूर से आए हैं। दो दिन से एजेंसी के चक्कर लगाने के बाद भी गैस नहीं मिल पाई।
गृहणियां चिंतित, पहले ही करा रहीं बुकिंग
अमेठी सिटी। गैस सिलिंडर की कमी की चर्चा के बीच गृहणियों की चिंता बढ़ गई है। कई महिलाएं समय से पहले ही सिलिंडर बुक कराने की कोशिश कर रही हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है। गृहिणी सीमा शुक्ला ने बताया कि रसोई का सारा काम गैस से होता है, इसलिए सिलिंडर खत्म होने से पहले ही बुकिंग करा रही हैं। संध्या ने कहा कि एजेंसियों पर भीड़ अधिक है, जिससे सिलिंडर मिलने में देर हो रही है। चांदनी ने बताया कि बुकिंग के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। अनुपमा पांडेय ने कहा कि सिलिंडर खत्म होने का डर बना रहता है, इसलिए पहले से ही व्यवस्था करने की कोशिश कर रही हैं।
Trending Videos