Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह:: एक दूजे के हुए 308 जोड़े, राज्यमंत्री संग डीएम एसपी ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद
{"_id":"69b16ae0423f8c3ce707e24e","slug":"video-video-makhayamatara-samahaka-vavaha-eka-thaja-ka-hae-308-jaugdha-rajayamatara-saga-daema-esapa-na-thaya-vara-vathha-ka-aasharavatha-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह:: एक दूजे के हुए 308 जोड़े, राज्यमंत्री संग डीएम एसपी ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह:: एक दूजे के हुए 308 जोड़े, राज्यमंत्री संग डीएम एसपी ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को गौरीगंज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास स्थित मैदान में विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 13 ब्लॉक और चारों निकायों से चयनित 308 जोड़े फेरे लेकर एक दूसरे के हुए। पंडाल परिसर में विवाह संबंधित धर्मों की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ।
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण-पत्र और उपहार सामग्री प्रदान की। कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है।
उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है। डीएम संजय चौहान ने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी नवदंपतियों को उज्ज्वल भविष्य और सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शेर बहादुर ने बताया कि योजना के तहत प्रति युगल कुल एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई।
इसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित करने संग 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री जैसे पांच साड़ियां, ब्राइडल लहंगा, चांदी की पायल और बिछिया, डिनर सेट, कुकर, ट्रॉली बैग, सीलिंग फैन, आयरन, गद्दा-तकिया आदि वर-वधू प्रदान किया गया।
इसके अलावा 15 हजार रुपये समारोह के आयोजन पर व्यय किया गया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, एसपी सरवणन टी, सीडीओ सचिन कुमार सिंह, डीडीओ वीर भानु सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।