{"_id":"69b1681d2d485e94c80c3bab","slug":"up-si-exam-will-candidates-receive-free-buses-to-reach-the-exam-center-the-government-has-clarified-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एसआई परीक्षा: अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने के लिए फ्री में बस मिलेगी या नहीं? शासन ने किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एसआई परीक्षा: अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने के लिए फ्री में बस मिलेगी या नहीं? शासन ने किया साफ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
UP SI Recruitment Exam: यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 14 और 15 मार्च को होगी। इस बीच अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने के लिए बस मिलेगी या नहीं इसे सरकार ने स्पष्ट किया है।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों मुफ्त में सफर की सुविधा नहीं मिलेगी। उनको टिकट लेना अनिवार्य होगा। इस संबंध में परिवहन विभाग ने बुधवार को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
Trending Videos
दरअसल 14 और 15 मार्च को भर्ती परीक्षा है। इसको लेकर लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर प्रसारित हो रही है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि निगम मुख्यालय की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है और न ही इस संबंध में कोई कार्यालय आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह सूचना पूरी तरह असत्य और भ्रामक है।
उन्होंने सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि बस अड्डों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से इस भ्रामक सूचना का खंडन किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों के बीच निःशुल्क यात्रा को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न रहे। इसके साथ ही चालकों और परिचालकों को भी इस बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। जिससे किसी तरह की संशय की स्थिति न रहे।