{"_id":"69b17ccc46550abf2a0a273b","slug":"up-akhilesh-said-the-cylinder-of-bjp-s-good-days-is-empty-the-government-has-failed-to-deal-with-the-gas-c-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश बोले- भाजपा के अच्छे दिनों का सिलिंडर खाली, गैस संकट से निपटने में विफल रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश बोले- भाजपा के अच्छे दिनों का सिलिंडर खाली, गैस संकट से निपटने में विफल रही सरकार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार गैस संकट से निपटने में नाकाम रही है।
लखनऊ में गैस के लिए दिखीं लंबी कतारें।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा के अच्छे दिनों का सिलिंडर खाली हो गया है। उन्होंने कालाबाजारी और पुरानी पासबुक के बहाने सिलिंडर न देने को अमानवीय बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने परिवारों को भुखमरी के कगार पर छोड़ दिया है। सरकार गैस संकट से निपटने में विफल रही है। साथ ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और अन्य अवैध कारोबार का आरोप लगाया।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। उन्होंने दिल्ली और लखनऊ की सरकारों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध खनन को कोई नहीं देख पा रहा। भाजपा सरकार प्रदेश के संसाधनों को खुलेआम लूट रही है। अवैध खनन, दवाओं का अवैध व्यापार और वनों की कटाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने जारी बयान में कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा की दोहरे इंजन वाली सरकार के इंजन फेल हो गए हैं। आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर के लिए लंबी लाइनें हैं। कालाबाजारी चरम पर है और भाजपा सरकार झूठे वादे कर रही है।