सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Defence Minister Rajnath Singh Arrives in Lucknow, Inaugurates Green Corridor; Relief from Traffic Congest

ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण: राजनाथ सिंह बोले- योगी जी ने माफिया को सही किया, लोग इनको 'बुलडोजर बाबा' कहते हैं

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 13 Mar 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  ने शुक्रवार को लखनऊ में 57 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। झूलेलाल पार्क में हुए समारोह में कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।

UP: Defence Minister Rajnath Singh Arrives in Lucknow, Inaugurates Green Corridor; Relief from Traffic Congest
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकार्पण किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे जनता को समर्पित किया। झूलेलाल पार्क में लोकार्पण समारोह हुआ। यूपी सरकार के कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी इसमें शामिल हैं। यह ग्रीन कॉरिडोर कुल 57 किलोमीटर लंबा है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, योगी जी को लोग बुलडोजर बाबा के नाम से जानते हैं। इन्होंने माफियाओं को सही कर दिया। बुलडोजर सिर्फ तोड़ने का ही नहीं। नए विकास की जमीन भी तैयार करता है। कुछ ही दिनों में लखनऊ से कानपुर की यात्रा 35 से 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह नया अध्याय होगा। डिफेंस सेक्टर में भी लखनऊ पीछे नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मोस, एयरो स्पेस से संबंधित काम भी लखनऊ में होगा। ब्रह्मोस से हमने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। अगर उन्होंने दोबारा कभी ऐसा करने का सोचा तो वह इससे कभी उबर नहीं पाएंगे। ब्रह्मोस की टेस्टिंग, इंटीग्रेशन फैसिलिटी का काम अब लखनऊ में होगा। लखनऊ देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने का काम हो रहा है।

इस महीने के अंत या अप्रैल महीने की शुरुआत में ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे शुरू हो जाएगा। इसके बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी मात्र 35 से 40 मिनट के बीच तय हो सकेगी। सीएम विकास के साथ ही स्वच्छता पर भी ध्यान दे रहे। घर घर से कूड़ा उठाया जा रहा। पहले लोग गोमती में कूड़ा फेंक देते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। पिछले साल लखनऊ को स्वच्छता में तीसरी रैंक मिल चुकी है, इसके लिए सभी को बधाई।

जमीन से कब्जा हटाकर उसी पैसे का प्रोजेक्ट बनाया गया

सीएम योगी ने कहा, प्रशासन की जिस जमीन पर आक्रमण किया गया था, उसी जमीन से कब्जा हटाकर उसी पैसे का प्रोजेक्ट बनाया गया। इसमें शासन ने प्राधिकरण को पैसा नहीं दिया है। लखनऊ एआई सिटी के रूप में विकसित होगा। सरकार ने इसके लिए भी धन की व्यवस्था कर ली है। दुश्मन को ठिकाने लगाने वाले ब्रह्मोस के इंजीनियर ज्यादातर AKTI, पॉलीटेक्निक और सरकारी कालेजों से हैं। लखनऊ इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed