UP Big News: राजनाथ सिंह ने सीएम योगी को बोला 'बुलडोजर बाबा', राहुल गांधी ने कहा- दलित-ओबीसी के लिए मौके कम
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण: राजनाथ सिंह बोले- योगी जी ने माफिया को सही किया, लोग इनको 'बुलडोजर बाबा' कहते हैं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, योगी जी को लोग बुलडोजर बाबा के नाम से जानते हैं। इन्होंने माफियाओं को सही कर दिया। बुलडोजर सिर्फ तोड़ने का ही नहीं। नए विकास की जमीन भी तैयार करता है। कुछ ही दिनों में लखनऊ से कानपुर की यात्रा 35 से 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह नया अध्याय होगा। डिफेंस सेक्टर में भी लखनऊ पीछे नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव बोले, 'अफवाहजीवी है भाजपा, गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी'
यूपी में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अफवाहजीवी है। भाजपा की सरकार खुद अफवाह फैला रही है कि गैस की कहीं कोई कमी नहीं है जबकि हर जिले में कमी को देखा जा रहा है। अगर सरकार गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी। पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी बोले- अगर नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। जहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांशीराम जी समाज में बराबरी की बात करते थे। कांग्रेस अपना काम पूरी तरह से नहीं कर सकी। यही कारण है कि कांशीराम जी सफल हुए। अगर कांग्रेस ठीक तरह से काम करती तो कांशीराम जी कभी सफल न होते। पढ़ें पूरी खबर
रेलवे ट्रैक के पास तीन लाश, युवक और मासूम बच्ची के शव पड़े थे नीचे; भाभी पेड़ से लटकी मिली
नेहरूपुर गांव के खेत के पास रेलवे लाइन किनारे एक पेड़ के नीचे पांच साल की बच्ची सावंती और उसके चाचा सरल (28) का शव पड़ा मिला। वहीं पेड़ पर बच्ची की मां देवी सरकार (32) का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। घटना स्थल पर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल और टूटे हुए दो फोन पड़े मिले। पढ़ें पूरी खबर
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा जमीन, करीब 6 करोड़ में हुई रजिस्ट्री
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। इस जमीन की रजिस्ट्री उन्होंने तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में अपने नाम कराई। जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अभिनेता अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे थे। यहां उप निबंधक पंकज कुमार जैन के समक्ष बैनामे की प्रक्रिया पूरी की गई और आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। पढ़ें पूरी खबर
बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार नहर में गिरी कार
यूपी के बुलंदशहर स्थित ककोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नोएडा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद अनियंत्रित कार सीधे पास की गहरी नहर में जा गिरी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। कार में सवार लोग कहां गए इसकी अभी जांच की जा रही है। उनके नहर में लापता होने की आशंका के चलते एनडीआरएफ द्वार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के वकील बोले- खुद के जाल में फंस रहे आशुतोष ब्रह्मचारी, फिर दिया झूठा हलफनामा
जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अधिवक्ता डॉ. पीएन मिश्रा ने कहा कि शंकराचार्य और उनके शिष्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी अपने ही बुने जाल में फंसते जा रहे हैं। वह सफेद झूठ का पुलिंदा न्यायालय के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। कहा कि शंकराचार्य की ओर से इनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने के लिए जल्द ही न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
जिला न्यायालय में सुनवाई के सिलसिले में स्वामी मुकुंदानंद गिरि के साथ प्रयागराज पहुंचे डॉ. मिश्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर शंकराचार्य और उनके शिष्य मुकंदानंद का पासपोर्ट जब्द करने की गुहार लगाई है, ताकि वह विदेश न भाग सकें। पढ़ें पूरी खबर