{"_id":"69b40d00a13f2ee4db007d93","slug":"video-of-patwari-accepting-bribe-in-bahraich-goes-viral-sdm-suspends-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित; रकबा संशोधन के नाम पर मांगी थी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित; रकबा संशोधन के नाम पर मांगी थी रकम
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार
बहराइच में घूस लेते एक लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ तो एसडीएम ने निलंबित कर दिया। खतौनी में रकबा संशोधन के नाम पर काश्तकार से रकम मांगी थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
घूस लेते लेखपाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बहराइच में महसी तहसील में तैनात एक लेखपाल का काश्तकार से घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारी सकते में हैं।
Trending Videos
जबदी गांव में तैनात लेखपाल प्रदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह एक काश्तकार से खतौनी में रकबा संशोधन कराने के नाम पर रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि काश्तकार ने अपने साथी के साथ मिलकर यह वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व गांव जबदी के बाबा पुरवा निवासी एक काश्तकार अपनी खतौनी में दर्ज त्रुटिपूर्ण रकबा के संशोधन के लिए लेखपाल से मुलाकात की थी। आरोप है कि लेखपाल ने काम कराने के बदले रुपये की मांग की। इसके बाद काश्तकार ने हड़बड़हा चौराहे पर स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान पर अपने साथी के साथ लेखपाल से मुलाकात की।
बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने पहले पांच सौ रुपये देने और शेष 500 रुपये काम पूरा होने के बाद देने की बात कही। इसके बाद काश्तकार ने लेखपाल को पांच सौ रुपये दे दिए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजस्व विभाग में अधिकारी कर्मचारी सकते में आ गए। एसडीएम प्रकाश सिंह ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराई। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर लेखपाल प्रदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी इसके लिए जांच की जा रही है।