सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager drowns in Bhaghar drain of Saryu river

Bahraich News: सरयू नदी के भगहर नाले में डूबा किशोर

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Bhaghar drain of Saryu river
भगहर नाले में किशोर की तलाश करते लोग।  -संवाद
विज्ञापन
खैरीघाट। रायगंज गांव के पास सरयू नदी के भगहर नाले में सोमवार को एक किशोर पैर फिसलने से डूब गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सभी ने किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Trending Videos


रायगंज गांव निवासी अनुज (15) सोमवार दोपहर करीब दो बजे सरयू नदी के भगहर नाले के किनारे शौच के लिए गया था। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और किशोर की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से किशोर की तलाश देर शाम तक की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। मंगलवार सुबह गोताखोरों की मदद से फिर तलाश की जाएगी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed