सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two autos collided, 10 passengers injured

Bahraich News: दो ऑटो में हुई भिड़ंत, 10 यात्री घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two autos collided, 10 passengers injured
बहराइच–लखनऊ मार्ग पर क्षतिग्रस्त ऑटो।     -संवाद
विज्ञापन
बौंडी। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर सोमवार दोपहर दो ऑटो भिड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भेजा।
Trending Videos



सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बहराइच की ओर से लखनऊ जा रहा एक ऑटो और सामने से आ रहे दूसरे ऑटो से बुद्धा रिसोर्ट के सामने भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ऑटो में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायलों में रामू (45), नसीम (38), सुनीता (32), शकील (40), रानी (28), मोहित (22), शबाना (35), राजकुमार (30), गुड्डू (26) और नन्हे (50) शामिल बताए जा रहे हैं। सभी को हल्की व मध्यम चोटें आई हैं।


टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed