{"_id":"69b3b9ec634fa2900a0454ff","slug":"dumper-collides-with-suv-in-shravasti-one-dead-while-four-injured-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: डंपर ने एसयूवी को मारी टक्कर, एक की मौत और चार लोग घायल; शादी कार्यक्रम के लिए सब्जी लेने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: डंपर ने एसयूवी को मारी टक्कर, एक की मौत और चार लोग घायल; शादी कार्यक्रम के लिए सब्जी लेने जा रहे थे
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार
श्रावस्ती में डंपर ने एसयूवी को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। यह लोग शादी कार्यक्रम के लिए सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
घायलों को अस्पताल पहुंचाते एसएसबी के उप कमांडेंट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार की सुबह डंपर ने एसयूवी को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी समय भिनगा आ रहे एसएसबी के उप कमांडेंट ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।
Trending Videos
हादसा चिल्हारिया-भिनगा मार्ग पर टेपरा के पास हुआ। बताया गया कि सिरसिया बाजार निवासी मनीष कुमार सोनी (33) के घर मांगलिक कार्यक्रम है। सुबह वह सब्जी खरीदने के लिए एसयूवी से मंडी जा रहे थे। उनके साथ उनके रिश्तेदार सिद्धार्थनगर निवासी संतोष कुमार सोनी (31), सूर्यभान सोनी (32), ओजेश (18) व अतुल सोनी (17 ) भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेपरा के पास एसयूवी में डंपर ने टक्कर मार दी। इस दौरान एस्कॉर्ट के साथ रनियापुर सीमा चौकी से भिनगा जा रहे एसएसबी के उप कमांडेंट गोवर्धन पुजारी ने हादसा देख अपना काफिला रोक दिया। उन्होंने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। घायलों को वाहन से बाहर निकलवाया।
इसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय, भिनगा में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने संतोष की मौत होने की पुष्टि की। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के निर्देश पर एसएसबी की क्यूआरटी टीम जिला अस्पताल भी पहुंचीं। टीम ने घायलों का हाल चाल जाना। हर संभव मदद का भरोसा दिया।