{"_id":"69b307d87fbd931ac00eb037","slug":"32-students-were-absent-on-the-last-day-of-the-examination-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118633-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अंतिम दिन की परीक्षा में अनुपस्थित रहे 32 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अंतिम दिन की परीक्षा में अनुपस्थित रहे 32 विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन हाईस्कूल के 293 व इंटरमीडिएट के 332 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। वहीं 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान सचल दल व अन्य जांच दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
परीक्षा के प्रथम पाली में हाईस्कूल के कृषि विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 308 में से 293 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। वहीं 15 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इंटरमीडिएट के कंप्यूटर विषय की परीक्षा में 90 में से 85 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं पांच विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इसी तरह से द्वितीय पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट के संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 259 में से 247 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।
Trending Videos