{"_id":"69b3e42eae5f75e61a0b1637","slug":"video-video-alvatha-ka-maka-para-iithagaha-ma-atha-haii-jama-ka-namaja-thasha-ka-tarakaka-oura-amana-ka-le-maga-gaii-thaaa-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अलविदा के मौके पर ईदगाह में अदा हुई जुमे की नमाज, देश की तरक्की और अमन के लिए मांगी गई दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अलविदा के मौके पर ईदगाह में अदा हुई जुमे की नमाज, देश की तरक्की और अमन के लिए मांगी गई दुआ
रमजान के आख़िरी जुमे अलविदा के मौके पर लखनऊ के ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। नमाज की इमामत मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने की।
नमाज के बाद देश की तरक़्क़ी, अमन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। इसके साथ ही दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चल रहे युद्ध और अशांति के समाप्त होने की भी अल्लाह से दुआ मांगी गई ताकि पूरी दुनिया में शांति कायम हो सके।
इस अवसर पर यह मांग भी रखी गई कि खाड़ी देशों में रहने वाले बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक ईद मनाने के लिए अपने वतन आना चाहते हैं इसलिए सरकार को चाहिए कि उनके लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जाए, जिससे वे आसानी से अपने परिवार के साथ ईद की खुशियां मना सकें। अलविदा जुमे के मौके पर ईदगाह में नमाज़ियों की भारी भीड़ रही और पूरे इलाके में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।