सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Married Woman Died in Ambedkar Nagar Father Suspects Murder by Administering Poisonous Substance

AmbedkarNagar News: विवाहिता की मौत, पिता ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या की आशंका जताई; हिरासत में पति

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में विवाहिता की मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे पिता ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...

Married Woman Died in Ambedkar Nagar Father Suspects Murder by Administering Poisonous Substance
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार को आलापुर थाना क्षेत्र के राउतपारा निवासी बनिता पांडेय (30) की विषाक्त पीने से मौत हो गई। टांडा के नारायणपुर निवासी पिता शैलेंद्र कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त शिक्षक) के मुताबिक, उनकी पुत्री बनिता की शादी 17 फरवरी 2016 को राउतपारा निवासी अंकित उर्फ विवेक पांडेय के साथ हुई थी।

Trending Videos


बताया कि पति अंकित किसान हैं। ससुर श्रवण कुमार पांडेय गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। बनिता ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे घर में किसी बात को लेकर विषाक्त पदार्थ पी लिया। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने शाम करीब 6 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे मिली। पिता शैलेंद्र ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। 

सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पति अंकित उर्फ विवेक पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती

मृतका के पिता अस्पताल में बेटी की हालत देखकर टूट गए। उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनकी पुत्री जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। जैसे ही वह पुत्री के पास पहुंचे, उसने बड़ी मुश्किल से आंखें खोलीं और धीमी आवाज में केवल पापा…कहा। इसके बाद वह कुछ नहीं बोल सकी। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

बनिता के दो छोटे बच्चे हैं। पुत्र अभिनंदन करीब सात वर्ष का और पुत्री आभ्या लगभग पांच वर्ष की है। एक मार्च को ही अभिनंदन का जन्मदिन मनाया गया था। घर में कुछ दिन पहले तक बच्चों की हंसी और खुशी का माहौल था। अब उसी घर में सन्नाटा पसरा है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed