सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Token will be available at the agency, control room has been created

Ambedkar Nagar News: एजेंसी पर मिलेगा टोकन, बनाया गया कंट्रोल रूम

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Token will be available at the agency, control room has been created
गायत्री मंदिर अकबरपुर के निकट गैस के लिए कतार में रखे गए सिलिंडर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की समस्या के बीच बृहस्पतिवार को डीएम अनुपम शुक्ला ने सभी एजेंसी संचालकों को होम डिलीवरी नए सिरे से लागू करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं को टोकन जारी किया जाएगा। पूर्ति विभाग में गैस समस्या दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस व राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि उपभोक्ताओं को समय से गैस मुहैया कराई जा सके।
Trending Videos


डीएम अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में 41 एजेंसियों पर 13 हजार से अधिक रिफिल उपलब्ध हैं। तीन एजेंसियों पर गैस सिलिंडर जल्द ही पहुंचेंगे। गैस एजेंसियों व कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को 21 दिन की समय सीमा में डिलीवरी दी जाएगी। गैस एजेंसी पर दिए जाने वाले टोकन में होम डिलीवरी की समय सीमा अंकित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस बुकिंग के लिए जारी टोल फ्री नंबरों पर सुबह 9 से 11 बजे के बीच अधिक दबाव होने के चलते उपभोक्ताओं से बाद के समय फोन करने की अपील की है। एक बार गैस रिफिल लेने के 25 दिन बाद बुकिंंग होगी। उपभोक्ता को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। ई केवाईसी की सुविधा अब जन सुविधा केंद्र पर मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए एजेंसी की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है।दरअसल, होली के बाद से गैस की किल्लत बढ़ने के कारण होम डिलीवरी की सुविधा बंद हो गई थी, जिसे अब फिर से बहाल किया जा रहा है।


इमरजेंसी होने पर एसडीएम से करें संपर्क
डीएम ने बताया कि अगर किसी उपभोक्ता को इमरजेंसी में सिलिंडर की आवश्यकता है तो वह अपने तहसील के एसडीएम से संपर्क कर सकता है। उपभोक्ता की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए भी बुकिंग कराना अनिवार्य होगा।

इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक- कनिष्ठ सहायक ज्योतिमां- मोबाइल नंबर- 7355654363
दोपहर 2 से रात 10 बजे तक- कनिष्ठ सहायक अमित कुमार चौबे- मोबाइल नंबर- 8787066712
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed