सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two cars collided, injuring six people

Ambedkar Nagar News: दो कारें टकराईं, छह लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided, injuring six people
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर के महुआरी गांव के पास बृहस्पतिवार को दो कारों के बीच भीषण टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो बच्चों की हालत चिंताजनक है। सभी को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos


अयोध्या जिले के गोसाईगंज के तेलियागढ़ मोहल्ला निवासी बृजेश (39), उनकी पत्नी पूजा (37), बेटा सक्षम (9) और वासू (5), आदित्य (21), आंचल (38) बुधवार को टांडा चौक में शादी में गए थे। बृहस्पतिवार को कार से घर जाने के लिए निकले थे। दोपहर 12 बजे के करीब टांडा-मया मार्ग पर महुआरी के पूर्व प्रधान मायाराम यादव के घर के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार में सवार सभी घायल हो गए। दूसरी कार का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद अरविंद यादव ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निजी कार से सभी घायलों को सीएचसी टांडा पहुंचाया। हालत गंभीर देख सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सभी को लखनऊ भेज दिया गया। सक्षम और वासू की हालत नाजुक है। थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है।


अकबरपुर मार्ग पर पलटा ट्रक

हजपुरा। सम्मनपुर के नैली सुबारपुर के पास बुधवार देर रात करीब 11 बजे जीरा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सीतापुर का बताया जा रहा है। ट्रक में लाहौरी जीरा ब्रांड के पेय पदार्थ की बोतलों के गत्ते लदे हुए थे। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सड़क पर गत्ते फैलने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने कुछ देर बाद गत्ते हटवाकर यातायात बहाल कराया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed