सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   22 dialysis beds will be increased in the district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में बढ़ेंगे 22 डायलिसिस बेड

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
22 dialysis beds will be increased in the district hospital
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के गुर्दा (किडनी) रोगियों के लिए एक अच्छी खबर है। जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर संचालित डायलिसिस यूनिट की क्षमता बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। अब यहां 22 नए बेड और लगाए जाएंगे, जिससे मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Trending Videos


अस्पताल प्रशासन ने विस्तार के लिए कोविड काल में बने 40 बेड वाले भवन को आवंटित कर दिया है। अभी अस्पताल में 18 बेड की यूनिट चल रही है, जहां रोजाना करीब 50 मरीज पहुंचते हैं। बेड कम होने के कारण कई मरीजों को प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल के पत्राचार के बाद शासन ने इस विस्तार को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नए भवन में यूनिट के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि डायलिसिस यूनिट के विस्तार से न केवल जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों के गंभीर किडनी रोगियों को भी समय पर इलाज मिल सकेगा। यह कदम मरीजों की जान बचाने में काफी मददगार साबित होगा।


अब ऐसी होगी डायलिसिस यूनिट

जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में बिस्तरों (बेड्स) की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले यहां कुल 18 बेड थे, जिनमें से 15 सामान्य रोगियों के लिए, दो हेपेटाइटिस सी और एक हेपेटाइटिस बी के मरीजों के लिए आरक्षित थे। अब 22 नए बेड जुड़ने के बाद यहां कुल 40 बेड हो जाएंगे। इनमें से 31 बेड सामान्य मरीजों के लिए होंगे, जबकि पांच बेड हेपेटाइटिस सी, तीन बेड हेपेटाइटिस बी और एक बेड एचआईवी संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed