सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   War hits: Exports from five UP districts, including Ghaziabad and Meerut, are devastated

युद्ध की मार : गाजियाबाद-मेरठ समेत यूपी के पांच जिलों का निर्यात चौपट, इन जिलों पर पड़ रहा सर्वाधिक दबाव

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 13 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

युद्ध की मार सिर्फ रसोई गैस के उपभोक्ताओं पर ही नहीं पड़ रही है अब इसका असर प्रदेश के निर्यात पर भी पड़ने लगा है। युद्ध से प्रोसेस्ड मीट और चर्म उत्पादों से जुड़े जिलों के निर्यात पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ रहा है।
 

War hits: Exports from five UP districts, including Ghaziabad and Meerut, are devastated
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब उत्तर प्रदेश के निर्यात कारोबार पर भी दिखने लगा है। खासकर प्रोसेस्ड मीट और चर्म उत्पादों से जुड़े जिलों के निर्यात पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ा है। गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, उन्नाव और कानपुर ऐसे जिले हैं जिनका निर्यात खाड़ी देशों पर काफी निर्भर है। इन जिलों से पिछले वर्ष करीब 40 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था, जिसमें आधे से ज्यादा हिस्सा प्रोसेस्ड मीट का है।

Trending Videos


निर्यातकों के अनुसार खाड़ी देशों में शिपिंग मार्गों पर अनिश्चितता, बढ़ी बीमा लागत और लॉजिस्टिक्स बाधाओं के कारण ऑर्डर धीमे पड़ने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि संघर्ष लंबा खिंचा तो यूपी के मांस और चमड़ा उद्योग पर बड़ा असर पड़ सकता है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश से होने वाले निर्यात के प्रमुख गंतव्यों में अमेरिका पहले स्थान पर है जिसकी हिस्सेदारी करीब 19 प्रतिशत है। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम (7 प्रतिशत) और संयुक्त अरब अमीरात (6 प्रतिशत) का स्थान है। अगले तीन वर्षों में यूएई की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 9 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गैस सिलिंडर के लिए मारामारी, बेकाबू हुए हालात, बुलानी पड़ रही पुलिस, जाम और प्रदर्शन की नौबत

ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा संगठन को बदलने की तैयारी, डेढ़ दशक के बाद होगा बड़ा बदलाव; जानिए प्लान  


फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिलेवार निर्यात में गौतम बुद्ध नगर सबसे आगे है। यहां से करीब 94,272 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ। इसके बाद गाजियाबाद से 14,949 करोड़, कानपुर नगर से 10,401 करोड़ और मुरादाबाद से 10,391 करोड़ रुपये का निर्यात दर्ज किया गया। आगरा, अलीगढ़, भदोही, उन्नाव और अमरोहा भी शीर्ष निर्यातक जिलों में शामिल हैं। 

11.8 अरब डॉलर के निर्यात पर मंडरा रहा खतरा

यूपी के कई निर्यातक जिलों का व्यापार पश्चिम एशिया के बाजारों पर निर्भर है, इसलिए वहां की स्थिति का सीधा असर यहां के उद्योगों पर पड़ता है। हाल की रिपोर्टों में भी चेतावनी दी गई है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारत के कृषि और खाद्य उत्पादों के करीब 11.8 अरब डॉलर के निर्यात पर खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि शिपिंग मार्ग बाधित होने और बीमा लागत बढ़ने से व्यापार महंगा हो रहा है।
 

प्रदेश के शीर्ष निर्यातक जिले 2025
गौतम बुद्ध नगर 94,272 करोड़
गाजियाबाद 14,949 करोड़
कानपुर नगर 10,401 करोड़
मुरादाबाद 10,391 करोड़
आगरा 7,555 करोड़
अलीगढ़ 7,218 करोड़
भदोही 5,098 करोड़
उन्नाव 4,941 करोड़
अमरोहा 2,816 करोड़
संभल 2,406 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed