सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather will change again in the state, with rain alerts issued for these districts on March 15 and 16; fo

यूपी: प्रदेश में फिर से मौसम लेगा करवट, 15 और 16 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट; धुंध होगी खत्म

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारशि की संभावना है। 

UP: Weather will change again in the state, with rain alerts issued for these districts on March 15 and 16; fo
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से धुंध व कोहरे की समस्या से बृहस्पतिवार को लगभग निजात मिली। हालांकि कुछ तराई व पश्चिमी जिलों में अभी भी सुबह के समय हल्की धुंध रही।

Trending Videos


धुंध छंटने से प्रदेश भर में तपिश बढ़ी और बृहस्पतिवार को बांदा में सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं झांसी में 38.3 डिग्री और उरई में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 23 डिग्री के साथ बांदा में सबसे गर्म रात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि यूपी में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

इसके असर से तराई व पूर्वांचल में 15 व 16 मार्च को गरज चमक और तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। इसके असर से दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। शुक्रवार से धुंध में प्रभावी रूप से कमी आएगी।

धुंध छंटते ही बढ़ी तपिश, तापमान 35 डिग्री के पार

राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह धुंध और कोहरे से निजात रही। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चला गया। 35.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। वहीं, नमी भरी पूर्वा हवाओं की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 13 व 14 मार्च को तापमान बढ़ेगा। इसके बाद 15 व 16 मार्च को विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही हो सकती है। साथ ही दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना बनेगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed