सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two inquiry reports tabled in Legislative Council regarding corruption case within Electricity Department

बिजली विभाग का कारनामा: भ्रष्टाचार एक, विधान परिषद में पेश कर दी गईं दो-दो जांच रिपोर्ट, लाखों के गबन का मामला

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

उन्नाव में बिलों से लाखों की रकम हड़पने, मीटरों से यूनिट की हेराफेरी करने के मामले में विधान परिषद की संसदीय, सामाजिक समिति के सामने ऊर्जा विभाग की जमकर फजीहत हुई। आगे पढ़ें पूरा मामला...

Two inquiry reports tabled in Legislative Council regarding corruption case within Electricity Department
बिजली बिल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में विधान परिषद की संसदीय, सामाजिक समिति के सामने बृहस्पतिवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अफसरों की कार्यप्रणाली के चलते ऊर्जा विभाग की बहुत फजीहत हुई। दरअसल, परिषद ने उन्नाव के बिजली विभाग में हुए भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे। सुनवाई के दौरान एक भ्रष्टाचार की दो-दो जांच रिपोर्ट पेश कर दी गई थीं।

Trending Videos


शिकायतकर्ता कुंवर प्रशांत सिंह ने बताया कि सुनवाई पर सभापति (विधान परिषद सदस्य) अंगद सिंह मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल पर बहुत नाराज हुए। उन्होंने कहा जांच में जो दोषी पाए गए, उन पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। सभापति ने इस भ्रष्टाचार की जांच के लिए प्रशासनिक समिति का गठन किया है। सुनवाई में समिति की तरफ से विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, अवनीश सिंह पटेल में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए पूरा मामला

उन्नाव के प्रशांत सिंह ने उन्नाव में बिजली बिलों से रकम हड़पने, मीटर से यूनिट की हेराफेरी करने की विधान परिषद में शिकायत की थी। इस मामले की मध्यांचल निगम की जांच समिति इकाई ने संघन छानबीन कर पावर कॉर्पोरेशन के जरिए रिपोर्ट शासन को भेजी। 


इस जांच रिपोर्ट में तमाम इंजीनियरों व कर्मियों को दोषी ठहराया गया था। दूसरी तरफ, मध्यांचल निगम ने एक और जांच रिपोर्ट भेज दी। इसमें लीपापोती झलक रही थी। 7 जनवरी को दो-दो जांच रिपोर्ट पहुंचने से सभापति भी दंग रह गए। सभापति ने 12 मार्च को सुनवाई तय की थी।

सभी दोषियों पर करेंगे सख्त कार्रवाई

सभापति ने सुनवाई के दौरान मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल को दोषियों पर कार्रवाई न करने और उनको बचाने पर खूब खरीखोटी सुनाई। मौके की नजाकत को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने सभापति अंगद सिंह से अनुरोध किया, अगली सुनवाई से पहले सभी दोषियों पर कार्रवाई करके रिपोर्ट पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed