सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: We will not allow any other sect to flourish in the state, and the administration should keep an

सीएम योगी बोले: प्रदेश में नहीं पनपने देंगे अब दूसरा छांगुर, धर्मांतरण के मामलों पर निगाह रखे प्रशासन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ऐसी हो कि फिर से कोई दूसरा छांगुर न पनपे। 

CM Yogi said: We will not allow any other sect to flourish in the state, and the administration should keep an
सीएम ने उठाया छांगुर का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

जिले में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेवर में नजर आए। उन्होंने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और पंडित अटल विहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा किया। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही तल्ख शब्दों में कहाकि दूसरा छांगुर किसी कीमत पर न पनपने पाए। इसके लिए कड़ी निगरानी करें और प्रभावी कदम उठाएं। इसी के साथ जोड़ा की कानून से बढ़कर कोई नहीं है, माफियाओं पर नकेल कसे रखें।

Trending Videos


जिले में हिंदु युवतियों के धर्मांतरण और राष्ट्रविराेधी गतिविधियों के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की गहरी पैठ होने की टीस मुख्यमंत्री की उभरकर सामने आई। उन्होंने साफ कहाकि ऐसी स्थिति पर गहरी नजर रखी जाए। अवैध कार्य पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। जिससे फिर कभी कोई छांगुर सिर न उठा सके। जिले में दुष्कर्म के मामलों के बढ़ने पर कड़ी चेतावनी दी। कहाकि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संगठित प्रयास हों। किसी तरह के असामाजिक तत्वों पर फौरी कार्रवाई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहाकि यह विवाद की जड़ है, इसे अधिकारी गंभीरता से लें। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया, बोले की भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बाईपास निर्माण में रेलवे लाइन पर बनने वाले ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे से समन्वय स्थापित कर कराने का निर्देश दिया। सीएम ने बाढ़ नियंत्रण के कार्य अभी से ही पूरा करने के साथ ही आग से बचाव के इंतजाम व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट से तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर पहुंचे। वहां उन्हाेंने मंदिर प्रशासन के साथ चैत्र नवरात्र के तैयारी की जानकारी की। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा किया। उन्हाेंने कहाकि हर हाल में मेले के आयोजन से पहले तैयारियां पूरी कर ली जाएं। भीड़ प्रबंधन के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

मई तक पूरा हो विश्वविद्यालय निर्माण, मेडिकल कॉलेज का हो संचालन

CM Yogi said: We will not allow any other sect to flourish in the state, and the administration should keep an
सीएम ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री सबसे पहले मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहाकि मुख्य भवन में विश्वविद्यालय का संचालन शीघ्र शुरू कराएं। उन्हाेंने कहाकि निर्माण मई माह तक हर हाल पूरा हो जाए। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने विश्वविद्यालय की ओर से कराई गई परीक्षा और नवीन सत्र के संचालन की तैयारी के बारे में जानकारी दिया। उन्हाेंने शैक्षिक गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा, इसके साथ ही शोध और रोजगारपरक शिक्षा के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में उन्होंने मई तक संचालन के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा को निर्देश दिया कि बजट की जो भी जरूरत है, मांग करें। तीन दिनों में 50 एमबीबीएस सीटों पर पढ़ाई कराने का प्रस्ताव भेजें। साथ ही संचालन के लिए कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करने का निर्देश दिया। कहाकि दूरस्थ क्षेत्र है, यहां पर मेडिकल की पढ़ाई शुरू होने से विकास को रफ्तार मिलेगा। साथ ही शैक्षिक संस्कृति विकसित होगी।

तुलसीपुर में बस अड्डा और मुख्यमंत्री माॅडल स्कूल के लिए दें जमीन
सीएम ने तुसलीपुर में स्थाई बस अड्डा का निर्माण शीघ्र शुरु कराने पर जोर दिया। जिलाधिकारी से कहाकि जमीन तय न हुई तो तत्काल उपलब्ध कराएं, जमीन हो गया हो निर्माण शुरू हो। इसी तरह मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के लिए सदर तहसील में 50 एकड़ जमीन देने का निर्देश दिया। कहाकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विशेष योजना है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सरदार बल्लभपाई पटेल औद्योगिक पार्क के लिए 100 एकड़ जमीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रस्ताव मांगा है।

प्रोजेक्ट संवर्धन व कुओं के जीर्णोद्वार को सराहा
 जिले में महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रोजेक्ट संवर्धन की पहल हुई है। जिसके तहत दिसंबर व फरवरी माह में अभियान चलाया गया। जिससे 8765 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ। वहीं कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारने की पहल हुई। जिसमें 1606 कुपोषित बच्चों का भी इलाज शुरु हुआ है। इसी तरह गांवों के 90 कुओं का जीर्णोद्वार हो रहा है, जिसमें 62 का कार्य पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने सामाजिक और स्वास्थ्य कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। प्रयासाें को सराहा।

योजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, लक्ष्य पूर्ण पर जोर
 मुख्यमंत्री ने योजनाओं की समीक्षा किया। जिसमें अधिकारियों को समय से लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 1400 लक्ष्य में अभी 1054 को ही ऋण दिया गया है। सीएम ने अंतर पर पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि बैंकों को 2507 आवेदन भेजे गए हैं, प्रयास किया जा रहा है। ओडीओपी ऋण योजना में बेहतर स्थिति रही जबकि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में प्रयास की जरूरत पर जोर दिया। बाईपास निर्माण व तुलसीपुर में बन रहे ओवरब्रिज निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर में सीवरेज सिस्टम एवं एसटीपी निर्माण कार्य को जल्दी पूरा करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान से अधिक से अधिक लाभ देने पर जोर रहा। अभी इसमें 20 फीसदी से कम ही कार्य हुआ है। पंचायतों में विकास कार्य पर जोर दिया। अवशेष बजट वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व खर्च करने का भरोसा अधिकारियों ने दिया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की स्थिति संतोषजनक रही। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed