सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fog in March forced a flight from Hyderabad to be diverted to Delhi; several were delayed for hours.

Fog in UP: मार्च के महीने में कोहरा, हैदराबाद से आए विमान को दिल्ली करना पड़ा डायवर्ट; कई हुईं घंटों लेट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

flights delayed in lucknow: बुधवार की सुबह अप्रत्याशित रूप से छाए कोहरे और धुंध की वजह से कई विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। 

UP: Fog in March forced a flight from Hyderabad to be diverted to Delhi; several were delayed for hours.
लखनऊ में सुबह छाया रहा कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

 बुधवार सुबह राजधानी में अचानक भयानक धुंध छा जाने के कारण विमानों के संचालन में दिक्कत पैदा हो गई। इसकी वजह से हैदराबाद से सुबह लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की एक उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी और उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। जबकि धुंध के कारण सुबह के समय लखनऊ से जाने वाली कई उड़ाने घंटों देरी से रवाना हो सकी। 

Trending Videos


वहीं ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण खाड़ी देशों को आने जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी रद्द कर दी गईं। बताते चलें कि राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह अचानक भयानक धुंध छा गई। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इस धुंध की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर दृश्यता कम हो गई। जिसके कारण हैदराबाद से सुबह 8:05 बजे लखनऊ पहुंची इंडिगो की उड़ान (6ई 608) लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लो विजिबिलिटी के कारण एटीसी से विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। बाद में उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं भयानक धुंध छा जाने के कारण सुबह 6:10 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2108) करीब 1 घंटा देरी से और सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) 9:05 बजे रवाना हुई। 

इसी तरह लखनऊ से सुबह 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 325) सवा घंटे बाद 10 बजे उड़ान भर सकी। उधर ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण अबूधाबी से सुबह 6:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (6ई 1416) को रद्द कर दिया गया। 

 शारजाह से सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1424) रद्द कर दी गई। इसके अलावा दम्माम से शाम 8 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6 ई 98) भी रद्द हुई। जबकि लखनऊ से शाम को 8:35 बजे अबूधाबी जाने वाली इंडिगो की (उड़ान 6ई 1415) रद्द कर दी गई। इसी तरह रात 9 बजे दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 97) और रात 10 बजे शारजाह जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1423) भी रद्द कर दी गई।

हल्की से मध्यम बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नमी से भरी पूर्वा हवाओं और हवा में धूल कणों के फंसने के कारण यह स्थिति बनी है। 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे 15 और 16 मार्च को तराई और पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में बढ़ते तापमान की बात करें तो मंगलवार को बांदा में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं आगरा और झांसी में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 24.6 डिग्री के साथ वाराणसी में सबसे गर्म रात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed