सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Harish granted euthanasia, breath returned after being struck by a pit; Shankaracharya said – now

UP Big News: गड्ढे के झटके से लौटी सांसें, शंकराचार्य बोले- अब तो पोल खुल गई; हरीश को इच्छा मृत्यु की मंजूरी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 11 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Harish granted euthanasia, breath returned after being struck by a pit; Shankaracharya said – now
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
web -
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: Harish granted euthanasia, breath returned after being struck by a pit; Shankaracharya said – now
हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इच्छामृत्यु की इजाजत, पीजी की चौथी मंजिल से गिरे थे हरीश, फिर कभी न उठे

सुप्रीम कोर्ट ने एक असाधारण फैसला सुनाते हुए 13 साल से कोमा में रह रहे हरीश राणा को पैसिव इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी है। यह निर्णय भारत में 'मानव गरिमा के साथ मरने के अधिकार' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कोर्ट ने यह फैसला 2018 के 'कॉमन कॉज' मामले में दिए गए अपने ऐतिहासिक निर्णय और 2023 में जारी किए गए संशोधित दिशा निर्देशों के आधार पर सुनाया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Harish granted euthanasia, breath returned after being struck by a pit; Shankaracharya said – now
विनीता शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर ने बता दिया था मृत, सड़क के गड्ढे ने लौटा दीं सांसें, विनीता को मिली नई जिंदगी

बरेली के अस्पताल से ब्रेन डेड घोषित पीलीभीत शहर निवासी महिला की सांसें सड़क के गड्ढे के कारण लगे झटके से लौट आईं। परिजन उन्हें एंबुलेंस से घर वापस ले जा रहे थे। सड़क पर गड्ढे की वजह से गाड़ी में झटका लगा। इस दौरान महिला मरीज की सांसें लौट आईं। रोत-बिलखते परिजनों के चेहरों पर नई उम्मीद जागी। महिला को आननफानन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां करीब आठ दिन उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गईं हैं। पढ़ें पूरी खबर  

UP Big News: Harish granted euthanasia, breath returned after being struck by a pit; Shankaracharya said – now
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : amar ujala

शंकराचार्य ने पूछा - यहां कितने भाजपाई? फिर बोले- अब तो पोल खुल गई

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लखनऊ में शंखनाद कर गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद कर दिया। आशियाना के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक उपवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य और समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने बारी-बारी से लोगों से पूछा कि यहां कितने लोग कांग्रेसी हैं, कितने सपाई, कितने बसपाई हैं और कितने भाजपा वाले हैं? सबसे ज्यादा हाथ भाजपा समर्थकों के उठे। इस पर कहा कि भाजपाई भी हैं तो लोगों ने जवाब दिया कि पहले भाजपाई थे पर अब नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Harish granted euthanasia, breath returned after being struck by a pit; Shankaracharya said – now
Indian Navy Sailor Adarsh - फोटो : अमर उजाला

जासूस जवान!: फरवरी 2020 में ज्वाइन की नौसेना, पाकिस्तान भेजी युद्धपोतों की तस्वीरें और लोकेशन

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय नौसेना के जवान आदर्श कुमार उर्फ लकी को जासूसी के आरोप में आगरा से पकड़ा है। आरोप है कि नौसेना का यह जवान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था और सामरिक महत्व की सूचनाएं लीक कर रहा था। 

आगरा निवासी आदर्श कुमार, जो वर्तमान में केरल के कोच्चि में दक्षिण नेवल कमांड में तैनात था, शादी के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था। खुफिया एजेंसियों द्वारा की जा रही निगरानी में आदर्श का नाम सामने आने के बाद एटीएस ने उस पर कड़ी नजर रखी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Harish granted euthanasia, breath returned after being struck by a pit; Shankaracharya said – now
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

अब एक घंटे के भीतर ही करानी होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री, यूपी में एक अप्रैल से लागू होगा नया नियम

अब संपत्तियों की रजिस्ट्री बुक हुए स्लॉट से एक घंटे के भीतर ही करानी होगी। इस अवधि में रजिस्ट्री नहीं होने पर स्लॉट स्वत: निरस्त हो जाएगा। इसके बाद नया अगर उस दिन में स्लॉट खाली होगा तो मिलेगा वरना दूसरे दिन के लिए आवेदन करना होगा। नई व्यवस्था एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी।

निबंधन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर स्लॉट संबंधित सूचना भी आ गई है। अभी तक पूरे दिन का स्लॉट मिलता है। हालांकि, यह नियम को लागू किए जाने के पीछे विभागीय अधिकारियों का दावा है कि रजिस्ट्री सुबह 10 बजे से शुरू होती है लेकिन, अधिवक्ता 12 बजे के बाद ही क्रेता-विक्रेता को लेकर आते हैं और दोपहर भीड़ बढ़ जाती है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Harish granted euthanasia, breath returned after being struck by a pit; Shankaracharya said – now
Mohabbat Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

तुर्कमेनिस्तान की थी मुहब्बत, मेरठ में कत्ल के बाद जला दिया था चेहरा और हाथ; दूतावास की रिपोर्ट में खुलासा

तुर्कमेनिस्तान दूतावास से मिली रिपोर्ट से यह पुष्टि हो गई है कि जो पासपोर्ट जांच के लिए वह भेजा था वह मुहब्बत का था और वह तुर्कमेनिस्तान की नागरिक थी। हालांकि वह वीजा लेकर भारत आई थी या नहीं इसकी जानकारी पुलिस को दूतावास से नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Harish granted euthanasia, breath returned after being struck by a pit; Shankaracharya said – now
शामली में एक एजेंसी पर गैस के लिए खड़े उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला

1500 का मिल रहा घरेलू गैस सिलिंडर, जान लें कितने में ब्लैक हो रहा कमर्शियल वाला

अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब शामली जनपद में एलपीजी गैस की सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है। गैस सिलिंडर की आपूर्ति कम होने से बाजार में कालाबाजारी शुरू हो गई है। जो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पहले करीब 1900 रुपये में मिल जाता था, वह अब 2200 से लेकर 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Harish granted euthanasia, breath returned after being struck by a pit; Shankaracharya said – now
आसाराम बापू - फोटो : amar ujala

आसाराम बापू ने किए रामलला के दर्शन, बोले- तीर्थों में जाने से कल्याण होता है

दुष्कर्म मामले में सजायफ्ता आसाराम बापू ने बुधवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे मंगलवार की देर शाम अयोध्या पहुंचे और मां सरयू के तट पर पूजा-अर्चना की। मां सरयू की महाआरती में भी शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं, जहां प्राण त्यागने या जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed