फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Durga Ashtami was celebrated with great pomp in the city, with various events taking place in differe

लखनऊ: शहर में धूमधाम से मनाई गई दुर्गाअष्टमी, अलग-अलग पूजा पंडालों में हुए विविध आयोजन; रही धूम

Sun, 18 Oct 2026 10:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 18 Oct 2026 10:36 PM IST
सार

लखनऊ में दुर्गाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में विविध आयोजन हुए। 

विज्ञापन
Lucknow: Durga Ashtami was celebrated with great pomp in the city, with various events taking place in differe
शहर के एमआर ग्रीन में हुए विविध आयोजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित एमार गोमती ग्रीन्स सोसायटी में दुर्गा पूजा उत्सव पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिमा स्थापना के बाद से ही परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन-कीर्तन का दौर जारी है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजकिशोर राकेश सहित सोसायटी के समस्त निवासी पूरे उत्साह और उमंग के साथ दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन न केवल मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और भक्ति की अभिव्यक्ति है, बल्कि आपसी सौहार्द, सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी एक सार्थक प्रयास बन गया है
विज्ञापन


राजधानी के रामलीला मंचों पर सजी भक्ति और शाैर्य की कथा
 राजधानी के रामलीला मंचों पर रविवार को रामकथा के प्रसंगों के साथ भक्ति, शौर्य और मर्यादा के रंग सजीव हुए। कहीं प्रभु श्रीराम के जीवन के संघर्षों ने दर्शकों को भावुक किया तो कहीं अंगद के तर्कों और रावण के अहंकार के प्रसंग ने रोमांच पैदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐशबाग रामलीला मैदान में रामलीला की परंपरा के अनुरूप मंचन हुआ। खदरा के में रामलीला समिति की ओर से रामेश्वरम स्थापना, विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय से प्रसंगों को जीवंत किया। वहीं मौसमगंज की 147वीं रामलीला और आलमबाग की रेलवे रामलीला में भी रामकथा के प्रसंगों के जरिए दर्शकों को धर्म, सत्य और मर्यादा का संदेश दिया गया।
Trending Videos

पंडालों में मां महागौरी के आगे नतमस्तक हुए श्रद्धालु

 शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को राजधानी के दुर्गा पूजा पंडालों में मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हुआ। भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। अष्टमी के मौके पर कई जगहों पर कन्या पूजन भी किया गया। पंडालों में पहुंचे श्रद्धालु मां महागौरी के सामने नतमस्तक नजर आए।

जानकीपुरम के सेक्टर-ई स्थित दुर्गा पार्क में राम मंदिर की थीम पर बने विशाल पंडाल में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। वहीं, सहारा स्टेट, जानकीपुरम में लोककला और टेराकोटा शैली पर आधारित पंडाल आकर्षण का केंद्र रहा। रवींद्रपल्ली में बंगाल के ग्रामीण परिवेश की झलक दिखाते पंडाल में भी भक्त पहुंचे। विकासनगर में दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर बने पंडाल और मॉडल हाउस में अक्षरधाम मंदिर की थीम ने लोगों का ध्यान खींचा। निरालानगर स्थित रामकृष्ण मठ में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed